'सितारे जमीन पर' के बाद आमिर खान करियर के आखिरी प्रोजेक्ट पर करेंगे काम
Aamir Khan On Mahabharat: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी एक फिल्म में 1-2 साल का वक्त लगाते हैं। ऐसे ही आमिर कई सालों से अपने एक ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं। वो है महाभारत। इस पर वो एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
इस प्रोजेक्ट पर आमिर आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं। अब आमिर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में चर्चा की है। इसमें उन्होंने हिंट दिया है कि ये उनकी करियर की आखिरी फिल्म भी हो सकती है। पढ़िए महाभारत को लेकर आमिर क्या सोचते हैं और किस तरह से बनाना चाहते हैं।

राज शमानी के पॉडकास्ट में आमिर ने कहा, सितारे जमीन पर के बाद वो महाभारत पर काम शुरू कर देंगे। इसके बाद शायद मेरे पास करने के लिए भी कुछ नहीं होगा। क्योंकि ये एक लेयर्ड भी है। इसमें हर चीज है, इमोशन भी है। इसका स्केल भी बड़ा है। महाभारत में दुनिया में मौजूद हर चीज मिलेगी। मेरी चाहत है कि मैं मौत काम करते करते हो। आप पूछ रहे हैं इसलिए मैं बता रहा हूं कि ये बनाने के बाद मेरे अंदर से एक भाव आए कि अब इसके बाद कुछ नहीं करना। यही आएगा शायद।
इस पॉडकास्ट में आमिर ने रीमेक फिल्मों पर भी बात की। उन्होंने कहा, लाल सिंह चड्ढा के बाद मुझे फिर कई लोगों ने बोला कि आप फिर रीमेक बना रहे हो। लाल सिंह में आपकी खूब ट्रोलिंग हुई कि आपने रीमेक बनाई रीमेक बनाई। लेकिन क्या है मैं थोड़ पागल टाइप का आदमी हूं। मुझे प्रैक्टिकल चीजें समझ में नहीं आती हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है रीमेक करने में। मुझे नहीं लगता है कि मेरी क्रिएटिविटी कम हो रही है। क्योंकि मैं अपने लिए नया काम कर रहा हूं। ये कहानी किसी और ने बनाई है, मैं इसे अपना नजरिया दे रहा हूं। शेक्सपियर के नाटक लोग आज तक करते हैं। थिएटर में नंबर वन प्ले राइटर शेक्सपियर है, दुनिया भर में। हर भाषा में आज तक शेक्सपियर करते हैं। इसके लिए हम लोग वाह, वाह करते हैं। क्यों भाई, रीमेक है वो बंद करो। आप अपना नाटक लिखो ना। शेक्सपियर को क्यों कर रहे हो आप लोग। 400 साल हो गए, वही कर रहे हो। जब हम उसके प्ले करते हैं तो एक दूसरे की तारीफ करते हैं।
आमिर ने आगे कहा, वो भी तो रीमेक है ना भाई। कहानी किसी और ने लिखी है, हजार लोग कर चुके हैं। आप दोबारा करोगे, फिर से छापोगे। ये गलत सोच है। शेक्सपियर को मैं दोबार कर रहा हूं तो इसमें मैं अपनी जान डाल रहा हूं। रीमेक्स का ये जो डिस्कशन है, मुझे बहुत फिजूल लगता है। मैं इस पर विश्वास नहीं करता हूं। मैं जब गजनी कर रहा हूं, वो तो तमिल में बन चुकी है। मुरुगदास बना चुका है तमिल में गजनी। नहीं, मैं अपनी नजर से कर रहा हूं। मेरी ऑडियंस के लिए मैं अपनी एनर्जी डालकर रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरा काम उससे अलग है। उसने जो बनाया वो अच्छा बनाया, मैं नहीं कह रहा कि गलत बनाया। लेकिन हमने जो बनाया उसमें एक अलग क्विलिटी आती है। रीमेक में इतनी दिक्कत है तो फिर वो शेक्सपियर बंद करो ना यार। सबसे पुराना रीमेक तो वो है भाई।












Click it and Unblock the Notifications