महाभारत के 'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में छिड़ा गृहयुद्ध, IAS पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप! जानें क्या है पूरा मामला...
Nitish Bhardwaj Accused Wife: महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने वाले नीतीश भारद्वाज को लोग स्वयं भगवान ही मानते थे। बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज किया था। मगर इन दिनों वे काफी मुश्किलों में हैं। लोगों को हमेशा अच्छा मार्ग दिखाने वाले 'कृष्ण' की जिंदगी में इन दिनों भयंकर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है।
श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की शादी IAS अधिकारी स्मिता से हुई थी। दो बेटियों के पिता नीतीश और स्मिता के बीच चीजें इस कदर बिगड़ी कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला लिया। हालांकि, अभी तक भी आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक नहीं हो सका है। मगर हाल ही में नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
नीतीश ने हाल ही में अपनी पत्नी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिसमें स्मिता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के हैरतअंगेज आरोप लगाए हैं। नीतीश ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से इस मसले की शिकायत की है।
कौन हैं नीतीश की पत्नी?
बताते चलें कि नीतीश भारद्वाज की पत्नी वर्तमान में एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल राज्य मानव अधिकार आयोग में पदस्थ हैं। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं, जिनके नाम दिव्यानी और शिवरंजनी है। बेटियां सिर्फ 11 साल की ही हैं। मगर नीतीश ने आरोपों में कहा है कि पत्नी बेटियों से मिलने नहीं देती। साथ ही पत्नी का व्यवहार बेहद अप्रिय है। कई कोशिशों के बावजूद रिश्ता टूटने की ही कगार पर है।
2019 से चल रहा तलाक का मामला
बताते चलें कि नीतीश और स्मिता ने साल 2019 में तलाक की अर्जी लगाई थी। हालांकि दोनों का अभी तक तलाक हो नहीं सका है। तलाक का ये मामला मुंबई की अदालत में लंबित है। इस बीच नीतीश ने कहा कि उन्होंने तमाम कोशिशें की मगर ये रिश्ता नहीं बच पा रहा है।
नीतीश ने सुनाई आपबीती
नीतीश का आरोप है कि पत्नी ने बेटियों से मिलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। वे अपनी बेटियों से ना मिल सकें, इसके लिए पत्नी स्मिता बार बार उनके स्कूल बदलती रहती हैं। पत्नी ने बेटियों के जीवन को भी पूरी तरह से असंतुलित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications