रियल लाइफ में टीवी के 'श्री कृष्ण' को नहीं मिला प्यार, जानें कौन हैं नीतीश भारद्वाज की दोनों पत्नियां?

Nitish Bhardwaj: बी आर चोपड़ा की महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी आईएएस अधिकारी स्मिता आई पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह उन्हें बेटियों से मिलने नहीं देती। ऐसे में आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प बातें बताने वाले हैं।

टीवी की महाभारत में श्री कृष्ण बनकर नीतीश भारद्वाज ने खूब फैंस का दिल जीता है। इस रोल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। पर्दे पर गोपियों के संग रासलीला रचाने वाले नीतीश की रियल लाइफ में उन्हें राधा कभी मिल ही नहीं पाई। बता दें कि, नीतीश भारद्वाज की दो बार शादी हुई है। आइए जानते हैं उनकी पहली पत्नी कौन है।

Nitish Bhardwaj

नीतीश की पहली पत्नी का नाम मोनिषा पोटिल हैं जिनसे उनकी शादी साल 1991 में हुई थी। जो उस दौर की पॉपुलर मैगजीन के डायरेक्टर की बेटी हैं। दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। लेकिन एक्टर की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। साल 2005 में नीतीश भारद्वाज ने मोनिषा से तलाक ले लिया।

इसके बाद नीतीश कुछ सालों तक सिंगल रहे और फिर उनकी लाइफ में आईएएस अधिकारी स्मिता आईं। जिनसे उन्होंने साल 2009 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों की 2 जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। लेकिन दूसरी शादी के कुछ वक्त बाद ही नीतीश और स्मिता के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे। इसके बाद एक्टर ने तलाक के लिए अर्जी डाली। खबर है कि फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं।

अब नीतीश ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह उन्हें मेंटली टॉर्चर करती हैं। यहां तक कि दोनों बेटियों से भी वह मिलने नहीं देती। उन्होंने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा कि, पिछले 4 साल से मुझे बेटियों से दूर रखा गया है। इसके बाद नीतीश ने अपनी पत्नी पर बेटियों के अपहरण का भी आरोप लगाया। हालांकि स्मिता के वकील ने एक्टर के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+