महाभारत के 'श्रीकृष्ण' करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, खेल चुके हैं लंबी राजनीतिक पारी और अब IAS पत्नी ने...
Nitish Bhardwaj Net Worth: महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। टीवी के भगवान श्रीकृषिण यानी नीतीश भारद्वाज को लोग ईश्वर मानकर उनकी पूजा करते थे। बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाकर फैंस के दिलों पर राज किया था। लेकिन इस समय वह काफी परेशानी में हैं।
महाभारत के श्रीकृष्ण ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दें कि 'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में इन दिनों भयंकर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। दरअसल नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता गेट पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। खबर है कि नीतीश ने हाल ही में अपनी पत्नी स्मिता के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है, जिसमें उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नीतीश भारद्वाज ने टीवी से शुरू किया था करियर
महाभारत के 'कृष्ण' यानी नीतीश भारद्वाज का जन्म 2 जून 1963 को मुंबई में हुआ था। नीतीश भारद्वाज ने टीवी से लेकर फिल्म और राजनीति में एक लंबी पारी खेली है। नीतीश का करियर बेहद दिलचस्प रहा है। वह पहले टीवी इंडस्ट्री में मशहूर हुए, इसके बाद उन्होंने फिल्में कीं और फिर वो राजनीति में कूद गए।
खेली राजनीतिक पारी और फिर लिया संन्यास
नीतीश भारद्वाज ने एक सफल राजनैतिक पारी खेली और फिर पूरी तरह से इससे संन्यास भी ले लिया। फिलहाल वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। लेकिन उनकी राजनैतिक पारी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लोग उन्हें श्रीकृष्ण के रूप में ही ज्यादा पहचानते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नीतीश भारद्वाज
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों के मालिक बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश करीब 70 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। नीतीश ने अब तक दो शादियां की हैं। आज नितीश भारद्वाज भारत के जाने-माने एक्टर, निर्देशक और मशहूर फिल्म निर्माता है। वह मुंबई के एक पॉश इलाके में आलीशान घर में रहते हैं।
बीजेपी के प्रवक्ता रह चुके हैं महाभारत के कृष्ण
नीतीश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय नेता रह चुके हैं। उन्होंने एक अच्छी राजनीतिक पारी खेलने के बाद राजनीति से संन्यास लिया था। साल 1996 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर झारखंड के जमशेदपुर से चुनाव जीता था। हालांकि साल 1999 के लोकसभा चुनाव में वह मध्य प्रदेश के राजगढ़ सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह से चुनाव हार गए थे। नीतीश बीजेपी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications