Net Worth: 'दानवीर कर्ण' पंकज धीर की संपत्ति सुनकर दंग रह जाएंगे! पीछे छोड़ गए करोड़ों की विरासत
Mahabharat Karna, Pankaj Dheer: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का 15 सितंबर को निधन हो गया। उनके पुराने दोस्त और सहकर्मी अमित बहल ने इंडिया टुडे को इस खबर की पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 65 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में एक लंबा और सफल सफर तय करने वाले पंकज धीर अपने पीछे एक अच्छी-खासी संपत्ति छोड़ गए हैं, जिसका मूल्य करोड़ों रुपये में है।

फिल्म 'सूखा' से की एक्टिंग करियर की शुरुआत
पंकज धीर का जन्म 9 नवंबर, 1959 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1983 में फिल्म 'सूखा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें देश भर में पहचान 1988 में बी. आर. चोपड़ा के महाकाव्य टेलीविजन सीरियल 'महाभारत' में 'कर्ण' के रूप में मिली।
उनका यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि कई पाठ्यपुस्तकों में उनके चित्र को 'कर्ण' के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया गया और करनाल और बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को 'कर्ण' के रूप में पूजा जाता है।इसके बाद उन्होंने 'कानून', 'चंद्रकांता', 'बादशाह', 'सोल्जर' और 'टार्जन द वंडर कार' जैसी कई फिल्मों और टीवी शो में दमदार भूमिकाएं निभाईं।
Pankaj Dheer Death: महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन, जानें परिवार में कौन-कौन? कितने बच्चे?
- विसेज स्टूडियोज़ (Visage Studioz): 2006 में उन्होंने अपने भाई सतलुज धीर के साथ जोगेश्वरी, मुंबई में इस शूटिंग स्टूडियो की स्थापना की।
- अभिन्नय एक्टिंग एकेडमी (Abbhinnay Acting Academy): 2010 में उन्होंने इस एक्टिंग एकेडमी को लॉन्च किया, जहां उन्होंने अगली पीढ़ी के कलाकारों को मेंटर किया।
मीडिया रिपोर्ट्स और विभिन्न अनुमानों के अनुसार, अभिनेता पंकज धीर की कुल संपत्ति लगभग ₹40 करोड़ के आसपास है। उनकी आय का मुख्य सोर्स फिल्मों और टेलीविजन शो में उनकी फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके व्यावसायिक उपक्रम (स्टूडियो और एकेडमी) का राजस्व था।
हालांकि पंकज धीर की कुल संपत्ति के अनुमान विभिन्न मीडिया आउटलेट्स में दिए गए हैं, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उनके परिवार या किसी आधिकारिक संस्था ने आधिकारिक या सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications