'महाभारत के 'भीम' प्रवीण की माली हालत होती जा रही है खराब, जैसे-तैसे पाल रहे हैं पेट, लोगों से की ये गुजारिश

'महाभारत के 'भीम' प्रवीण की माली हालत होती जा रही है खराब, जैसे-तैसे पाल रहे हैं पेट, लोगों से की ये गुजारिश

मुंबई, 25 दिसंबर: रामायण के बाद दूरदर्शन का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' था। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत दूरदर्शन पर फिर से दिखाया गया था, जिसके बाद दर्शकों में एक बार फिर से 'महाभारत' के कैरेक्टर की चर्चा होने लगी थी। महाभारत के बारे में सोचते हुए लोगों के दिमाग में 'गदाधारी भीम' का चेहरा एक बार जरूर आता है। महाभारत के 'गदाधारी भीम' का किरदार प्रवीण कुमार सोबती ने निभाया था। प्रवीण कुमार सोबती सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं बल्कि शानदार खिलाड़ी भी थे। दो बार ओलंपिक मेडल जीत चुके प्रवीण की आज आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, उनकी माली हालत बिगड़ती जा रही है। किसी भी तरह से वो अपना गुजारा कर रहे हैं। अब प्रवीण कुमार ने सरकार ने और लोगों के पेंशन की गुजारिश कर रहे हैं।

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं 'महाभारत' के 'भीम'

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं 'महाभारत' के 'भीम'

प्रवीण कुमार सोबती का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बहुत मुश्किल से वह अपना गुजारा कर रहे हैं। प्रवीण कुमार सोबती ने दो बार ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ में कई गोल्ड, सिल्वर मेडल जीते हैं। प्रवीण कुमार सोबती को 1967 में खेल के सर्वोच्च पुरुस्कार 'अर्जुन अवॉर्ड' से भी नवाजा गया है। लेकिन बाकी खिलाड़ियों की तरह पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार सोबती को किसी भी सरकार ने पेंशन नहीं दी है। असल में पंजाब में ओलंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को पेंशन दी जाती है, लेकिन प्रवीण का कहना है कि उन्हें नहीं मिल रही है। इसलिए वह पेंशन की गुजारिश कर रहे हैं।

किसी रिश्तेदार ने भी नहीं दिया प्रवीण का साथ

किसी रिश्तेदार ने भी नहीं दिया प्रवीण का साथ

एनबीटी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीण कुमार सोबती ने कहा कि इस कोरोना लॉकडाउन के दौरान उनकी हालात और भी ज्यादा खराब हो गई है। प्रवीण ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने कई रिश्तेदारों से मदद मांगी लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। प्रवीण ने कहा, '' ये सारे रिश्ते खोखले हैं। सहारा देने के वक्त अपने साथ छोड़ देते हैं।''

'मैं 76 साल का हूं लेकिन काफी वक्त से घर पर पड़ा हूं...'

'मैं 76 साल का हूं लेकिन काफी वक्त से घर पर पड़ा हूं...'

प्रवीण ने कहा, ''मैं 76 साल का हूं लेकिन काफी वक्त से घर में हूं...तबीयत भी बहुत खराब रहती है। मुझे स्पाइनल की परेशानी भी है। घर पर पत्नी है वो मेरा ख्याल रखती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो गई, उस दौरान भीम को सब जानते थे लेकिन अब सब भूल गए हैं।''

'सभी खिलाड़ियों को पेंशन दी गई लेकिन मुझे नजरअंदाज किया गया...'

'सभी खिलाड़ियों को पेंशन दी गई लेकिन मुझे नजरअंदाज किया गया...'

प्रवीण ने कहा, ''पंजाब में आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं, मुझे उन सभी से शिकायत है क्योंकि एशियन गेम्स या मेडल जीतने वाले हर खिलाड़ी को पंजाब की सरकार की ओर से पेंशन दी गई है लेकिन मुझे इससे वंचित रखा गया है। जबकि मैंने सबसे अधिक गोल्ड मेडल जीते हैं। मैं एक अकेला ऐसा एथलीट था, जिसने कॉमनवेल्थ को रिप्रेजेंट किया था। फिर भी पेंशन देने के मामले में मुझे नजरअंदाज किया गया है। मैं अभी बीएसएफ से मिल रही पेंशन से जैसे-तैसे गुजारा कर रहा हूं।''

कैसे मिला था प्रवीण को भीम का रोल

कैसे मिला था प्रवीण को भीम का रोल

प्रवीण ने कहा, ''ये 1986 की बात है, जब मुझे मेरे खेल के लिए बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिल गई थी। इसी दौरान एक दिन अचानक मुझे पता चला कि बीआर चोपड़ा महाभारत बना रहे हैं और वो भीम के किरदार के मुझे लेना चाहते हैं। इसके बाद मैं बीआर चोपड़ा से मिला और मुझे भीम का रोल मिल गया। भीम के किरदार में लोगों ने मुझे इतना पसंद किया कि हिंदी फिल्मों के भी ऑफर मिलने लगे थे। 50 से अधिक फिल्म करने का मुझे ऑफर मिला।''

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं 'महाभारत के 'भीम'

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं 'महाभारत के 'भीम'

'महाभारत के 'भीम' यानी प्रवीणा कुमार सोबती पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। प्रवीणा कुमार सोबती का जन्म 6 सितंबर 1946 को पंजाब अमृतसर के पास एक सरहली नामक गांव में हुआ था। बचपन से ही प्रवीण शरीर से भारी-भरकम थे। उनकी बॉडी को देखने के बाद स्कूल के हेडमास्टर उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे और यहीं से प्रवीण का मन खेल में लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+