Madhuri Dixit के छोटे बेटे रियान की पूरी हुई स्कूलिंग, एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर जाहिर की खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित काफी खुश हैं। उनके छोटे बेटे रेयान नेने ने स्कूल पास कर लिया है। एक्ट्रेस ने बेटे के अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।

Madhuri Dixit

Madhuri Dixit Son: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने छोटे बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। दरअसल, नके छोटे बेटे रेयान नेने की स्कूली शिक्षा पूरी कर ली है। जिसका जश्न एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ बेटे के स्कूल अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में मनाया।

माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे ने पूरी की स्कूलिंग
जहां देशभर में सभी बच्चों की दसवीं और बारवीं की परिक्षा के परिणाम आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चों के भी रिजल्ट सामने आ चुके हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे रेयान नेने का नाम सामने आया है। जिन्होंने अच्छे नंबरों से इस साल स्कूल पास कर लिया है। एक्ट्रेस ने बेटे की सफलता की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की।

एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें
इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित और उनके पति ने लिखा, "प्राउड पेरेंट मोमेंट: मेरे ब्रिलियंट स्टार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए बधाई।" पहली तस्वीर में बेटे रेयान स्कूल की ड्रेस में पोज देते हुए नजर आए। इसके बाद वह अपने माता-पिता और बड़े भाई आरिन नेने के साथ दिखाई दिए। इसके अलावा समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं माधुरी
बता दें कि, माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे ने अपनी पढ़ाई कंप्लीट यूएस की यून‍िवर्स‍िटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से की है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ फोटोज और वीडियो साझा करती रहती हैं। बता दें कि, माधुरी दीक्षित फैंस से जु़ड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म मजा मा में देखा गया था। जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही इंद्र कुमार की धमाल 4 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अजय देवगन और अनिल कपूर के साथ लंबे समय बार स्क्रीन शेयर करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+