छोटे पर्दे पर Madhuri Dixit ने आजमाई थी किस्मत, इस वजह से हुईं रिजेक्ट, फिर ऐसे बनीं 'धक-धक गर्ल'

Madhuri Dixit Career: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानि माधुरी दीक्षित जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस से फैंस को अपना दीवाना बनाया। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थी। एक समय था जब हर डायरेक्टर सिर्फ माधुरी को ही कास्ट करना चाहता था और एक्ट्रेस जो भी फिल्म साइन करती थी वह सुपरहिट साबित होती थी। लेकिन एक वक्त था जब उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी हुई।

माधुरी दीक्षित ने 16 साल की उम्र से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म साल 1984 में अबोध रिलीज हुई थी। जो कि बुरी तरह फ्लॉप हुई। साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब से उनकी असली पहचान मिली। इस फिल्म के गाने एक दो तीन में एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस कर फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई।

Madhuri Dixit

लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि माधुरी दीक्षित ने फिल्मों से पहले छोटे पर्दे में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। एक्ट्रेस ने दूर्दर्शन के शो 'बॉम्बे मेरी है' में काम किया था। ये शो साल 1984 में शूट हुआ था। इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी लेकिन किसी वजह से दूरदर्शन ने ये शो टेलिकास्ट करने से मना कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। साल 1989 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म राम लखन ने माधुरी दीक्षित को सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया यही वजह है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

माधुरी दीक्षित ने इसके बाद धड़ाधड़ हिट फिल्में दीं। यही वजह है कि उन्हें अपने दमदार अभिनय के लिए पहला फिल्म पुरस्कार मिला। बता दें कि, माधुरी ने अपने करियर में 'बेटा', 'राम लखन', 'हम आपके हैं कौन' देवदास, परिंदा और मृत्युदंड जैसी शानदार फिल्में दी। यही वजह है कि वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+