इस भारतीय क्रिकेटर की मोहब्बत में डूब गई थीं Madhuri Dixit, फिर हुआ ऐसा स्कैंडल, 5 साल तक झेला दर्द
Madhuri Dixit and Ajay Jadeja: बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी अपनी खूबसूरती और अदाओं से करोड़ों दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। 90 के दशक में वह इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती थीं। फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग और ग्लैमर का जादू इतना था कि लोग उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते थे।
कई मर्दों के साथ जुड़ा था माधुरी दीक्षित का नाम
माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी जिसके बाद उनके कई दीवानों का दिल टूट गया था। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित का नाम कई मर्दों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा से उनकी मोहब्बत के चर्चे ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अजय जडेजा से माधुरी दीक्षित की मुलाकात और मोहब्बत
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित एक समय अजय जडेजा के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी थीं। दोनों की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी और यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
-जल्द ही माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की रोमांटिक तस्वीरें अखबारों और मैग्जीन्स की हेडलाइन बनने लगीं। कहा तो ये भी जाता है कि माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा को फिल्मों में एंट्री दिलाने के लिए कई फिल्ममेकर्स से सिफारिश भी की थी।
अजय जडेजा के परिवार को पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित
हालांकि इस रिश्ते को लेकर अजय जडेजा के परिवार का रुख बिल्कुल पॉजिटिव नहीं था। अजय जडेजा एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और उनके परिवार को माधुरी दीक्षित का साधारण परिवार से होना पसंद नहीं आया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित उम्र में अजय जडेजा से करीब 4 साल बड़ी थीं, जो उनके परिवार को बिल्कुल मंजूर नहीं था।
अजय जडेजा पर लगा था मैच फिक्सिंग का आरोप
-इस बीच अजय जडेजा का करियर भी मुश्किल दौर से गुजरने लगा था। उन पर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें 5 साल का बैन झेलना पड़ा था। हालांकि साल 2003 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन पर से प्रतिबंध हटा लिया था, लेकिन तब तक उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी थी।
-कहा जाता है कि साल 1999 में जब मैच फिक्सिंग विवाद गहराया था, तब माधुरी दीक्षित के परिवार वालों ने भी अजय जडेजा के साथ उनके रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गई और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया था।
अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की अलग राह
-कहा जाता है कि अजय जडेजा से अलग होकर माधुरी दीक्षित काफी टूट गई थीं। उन्होंने इसी साल अमेरिका स्थित डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली और विदेश जाकर बस गईं। माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। फिलहाल माधुरी दीक्षित को दो बेटे, अरिन और रयान हैं।
-वहीं अजय जडेजा ने भी बाद में अपनी जिंदगी को नया मोड़ दिया था। उन्होंने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शेदी कर ली थी। फिलहाल वह क्रिकेट से कमेंट्री और विश्लेषक के तौर पर जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications