इस एक विज्ञापन के लिए मधु सप्रे ने उतार दिए थे सारे कपड़े, कहा था- बिना एक्सपोज के नहीं बनता बॉलीवुड में करियर

एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए सुपर मॉडल मधु सप्रे ने मिलिंद सोमन के साथ बिना कपड़ों के पोज दिया था। दोनों की इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ था।

मुंबई, 16 जुलाईः पूर्व मिस इंडिया और भारत की पहली सुपर मॉडल मधु सप्रे एक समय सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि अब वह लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हो चुकी हैं। आपको बता दें कि सुपर मॉडल मधु सप्रे तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए एक्टर और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन के साथ बिना कपड़ों के न्यूड पोज दिया था। दोनों की इस पोस्ट को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि मधु सप्रे ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा था- जब तक कोई अंग प्रदर्शन नहीं करता है तब तक लोग उस पर ध्यान नहीं देते हैं।

बिना एक्सपोज के बॉलीवुड में नहीं बनता करियर

बिना एक्सपोज के बॉलीवुड में नहीं बनता करियर

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार सुपर मॉडल मधु सप्रे ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ था कि लोग न्यूज फोटोशूट को लेकर आहत हो गए थे। उन्होंने कहा था- ये बड़े ही मजे की बात है कि उनके न्यूड पोज से फिल्म इंडस्ट्री के लोग अचंभित हो गए थे। मधु ने कहा था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी क्योंकि बॉलीवुड में तो हमेशा एक्सपोज करने के लिए ही कहा जाता है। मधु सप्रे का कहना था कि बॉलीवुड में जब तक एक्सपोज न करों तब तक करियर नहीं बना सकते।

बिना कपड़ों के किया जाता है फोटोशूट

बिना कपड़ों के किया जाता है फोटोशूट

मधु सप्रे ने उस इंटरव्यू में बताया था कि वह भी एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हैं लेकिन बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी लड़कियां है जो एक्सपोज करने के लिए चुटकियों में तैयार हो जाती है। ये लड़कियां ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए किसी भी तरह की इमेज तैयार कर सकती हैं। मधु के मुताबिक इन लड़कियों को भी पता है कि उनके पास काफी टैलेंट है लेकिन बिना अंग प्रदर्शन किए उनकी तरफ किसी का ध्यान भी नहीं जाएगा।

न्यूड फोटोशूट नहीं था अश्लील

न्यूड फोटोशूट नहीं था अश्लील

मधु ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मिलिंद सोमन के साथ इस न्यूड फोटोशूट में कुछ भी अश्लील नहीं लगा था। मधु ने कहा- अश्लीलता तब होती है जब किसी महिला को जबरन पीटा जाता है, जान से मारा जाता है, उसका रेप किया जाता है या फिर उसका शोषण किया जाता है। न्यूज फोटोशूट करवाना आपके करियर का एक हिस्सा है। ये कोई अश्लील काम नहीं है।

एक्ट्रेसेस को बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं लोग

एक्ट्रेसेस को बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं लोग

मधु ने कहा था कि ग्लैमर और फिल्म इंडस्ट्री जिस स्पीड से आगे बढ़ रही है, आने वाले समय में इसमें दिखाई जाने वाली न्यूडिटी में सिर्फ इजाफा ही होगा। उन्होंने कहा कि लोग स्क्रीन पर हीरो-हीरोइन को बिना कपड़ों के देखना चाहते हैं। खासतौर पर महिलाओं को बिना कपड़ों के देखने पर उनके ग्लैमर को और अच्छा समझा जाता है। लोग स्क्रीन पर एक्ट्रेसेस को बिना कपड़ों के देखना भी चाहते हैं और जमकर उनकी बुराई भी करते हैं।

मधु और मिलिंद पर हुआ था केस

मधु और मिलिंद पर हुआ था केस

आपको बता दें कि मधु सप्रे और मॉडल मिलिंद सोमन के इस न्यूड पोस्टर एड के आने के बाद उनके खिलाफ समाज में अश्लीलता फैलाने का केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में साल 2009 में दोनों को इस मामले में बरी कर दिया गया था। दरअसल यह एक जूते के ब्रैंड का एड था जिसमें सुपर मॉडल मधु सप्रे और मिलिंद सोमन पूरी तरह से बिना कपड़ों के नजर आ रहे थे। उन्होंने केवल जूते पहने हुए थे। वहीं इस विज्ञापन को और अधिक ग्लैमरस बनाने के लिए दोनों ने गले में एक अजगर भी डाला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+