इंदौर की सड़कों पर सारा को बाइक पर घूमाते नजर आए विक्की कौशल, वीडियो हुआ वायरल
इंदौर, 27 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी शादी के बाद काम पर लौट आए हैं, जबकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' की सफलता का जश्न मना रहीं सारा अली खान भी अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हो गई हैं। विक्की और सारा दोनों ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लुका छिपी-2' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में दोनों एक्टर्स का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बस एक झलक दिखाई दे रही है, विक्की को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि सारा उनके पीछे बैठी नजर आ रहीं है।
Recommended Video

'लुका छिपी-2' के लिए इंदौर में विक्की-सारा
हाल ही में कैटरीना के साथ शादी करके लौटे विक्की कौशल अब शूटिंग पर आ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन में काफी बिजी थीं। लेकिन अब दोनों एक्टर अपनी नई फिल्म 'लुका छिपी-2' के लिए एक साथ आ गए हैं। विक्की और सारा अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग इंदौर में चल रही है, जिसके एक सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है।

विक्की-सारा का वीडियो वायरल
फिल्म का यह सीन रविवार की सुबह फिल्माया गया था, जिसमें विक्की सारा को बाइक पर बैठाकर कोचिंग छोड़ने निकले थे। विक्की और सारा पिछले कई दिनों से इंदौर में हैं। फिल्म की शूटिंग शहर के अलग-अलग एरिया में की जा रही है। वहीं हाल ही सामने आए दोनों लोगों को सिंपल लुक में स्पॉट किया गया। विक्की ने हरे रंग की टी-शर्ट, जैकेट के साथ मफलर डाला हुआ था, जबकि बाइक पर पीछे बैठी सारा पीले रंग की साड़ी में थी।

पहली बार साथ दिखेंगे सारा और विक्की
सारा और विक्की से लुक से लग रहा है कि कि फिल्म में दोनों एक मिडिल क्लास फैमिली कपल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं दोनों सितारों को इंदौर में देखकर लोग भी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। आपक बता दें कि सारा अली खान और विक्की कौशल पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस भी इस नई जोड़ी की ऑन-स्क्रीन देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विक्की के लिए सारा ने कही थी ये बात
फिल्म 'लुका छिपी-2' को भी लक्ष्मण उटेकर बना रहे हैं, जिन्होंने 'लुका छुपी' और 'मिमी' का निर्देशन किया था। 'लुका छिपी' में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी थे। फिल्म काफी पसंद की गई थी। वहीं इससे पहले एक इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि मैं विक्की के साथ काम करके खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उससे बहुत कुछ सीखूंगी।












Click it and Unblock the Notifications