Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love Story: इस खूबसूरत नेता को 16 साल में हुआ था प्यार, तीन बार की शादी, तीनों बार मिला तलाक

Srabanti Chatterjee Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी की लिस्ट में आज बात उस नेता की, जिसे दुनिया Beauty With Brain कहती हैं, फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम रहीं वो एक्ट्रेस राजनीति की दुनिया का भी चर्चित चेहरा रह चुकी हैं, बड़ी ही बेबाकी से वो ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बातें भी होती हैं।

लेकिन इनकी असल जिंदगी पीड़ा और दर्द से भरी हुई है। दोस्तों यहां पर बात हो रही है भारतीय अभिनेत्री और राजनेता श्राबंती चटर्जी की, जिनकी असल जिंदगी में प्यार नहीं है बल्कि 38 साल की उम्र में ये अपनी लाइफ तन्हा गुजारने को मजबूर हैं।

Love Story

आपको बता दें कि 13 अगस्त 1987 को बंगाल में जन्मी श्राबंती चटर्जी को ऊपरवाले ने बेहिसाब सुंदरता से नवाजा है। वो अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती है, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एक बाल कलाकर के रूप में की थी, उनकी पहली फिल्म 1997 में प्रदर्शित हुई 'मायार बंधन' थी, उस वक्त उनकी उम्र मात्र 10 साल थी।

राजीव कुमार बिस्वास से हुआ 16 साल की उम्र में प्यार (Love Story)

अपनी क्यूटनेस से वो बहुत जल्द फिल्मों में लोकप्रिय हो गईं और 2003 में 'चैंपियन' से वो बतौर अभिनेत्री हिट हुईं। जहां एक तरफ उन्हें करियर में शौहरत मिल रही थी तो वहीं दूसरी उन्हें जिंदगी ने बंगाली के फेमस डायरेक्टर राजीव कुमार बिस्वास से मिलवाया। 16 साल की बाली उम्र में उन्हें राजीव से प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। परिवार वालों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली। साल 2003 में शादी के बाद सभी को लगा था अभिनेत्री की लाइफ सेट हो गई है लेकिन लाइफ में कुछ और ही लिखा था।

Love Story

एक बेटी की मां हैं Srabanti Chatterjee

इस दौरान प्रोफेशनल फ्रंट में वो कामयाब होती जा रही थीं और देखते ही देखते वो बंगाली सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हो गईं लेकिन रीयल लाइफ में उनके घमासान मचा हुआ था, उनके और राजीव के बीच तनाव चल रहा था और इसके चलते उनकी शादी साल 2016 में टूट गई, इस शादी से श्राबंती को एक बेटा अभिमन्यु चटर्जी है।

कृष्णन वृज से रचाई दूसरी शादी लेकिन वो भी टूट गई (Love Story)

इस तलाक के तुरंत बाद श्राबंती चटर्जी ने कृष्णन वृज से दूसरी शादी की, सभी को लगा कि इनकी पहली शादी टूटने की वजह कृष्णन वृज के साथ इनका अफेयर ही है, लेकिन श्राबंती चटर्जी ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं किया, हालांकि इस शादी की भी उम्र लंबी नहीं रही और तीन साल के अंदर साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

Love Story

तीसरी बार मोहब्बत रोशन सिंह से हुई (Love Story)

दो बार प्यार में झटका खाई श्राबंती चटर्जी को तीसरी बार मोहब्बत रोशन सिंह से हुई लेकिन एक साल कें अंदर ही इस शादी का भी 'दि एंड' हो गया। 38 साल की उम्र में आज श्राबंती चटर्जी अकेले ही जीवन गुजार रही हैं। आपको बता दे कि श्राबंती चटर्जी बहुत सारे सोशल इवेंट से भी जुड़ी हुई हैं और इसी वजह से हमेशा चर्चित भी रहती हैं।

Love Story

2021 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं Srabanti Chatterjee

आपको बता दें कि श्राबंती चटर्जी 1 मार्च 2021 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थीं, उन्होंने तब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहाला पश्चिम से स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री और TMC के बड़े नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह 50,884 वोटों से चुनाव हार गईं थीं। पार्टी में शामिल होने के एक साल से भी कम समय बाद, श्राबंती ने 11 नवंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी, क्योंकि उन्हें पार्टी की तरफ से राज्य के विकास के लिए पहल की कमी महसूस हुई थी।

38 की उम्र में तन्हा जी रही हैं Srabanti Chatterjee

फिलहाल वो इन दिनों फिल्मों और वेबसीरीज में बिजी हैं। उन्होंने अमानुष (2010), शिकारी (2016) और भूतचक्र प्राइवेट लिमिटेड (2019) जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें रोमांटिक और फैमिली फिल्मों के लिए जाना जाता है और उनकी बंगाल और बांग्लादेश में तगड़ी फैन फॉलोईंग है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+