Love Story: BJP की 'नूरी' को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
Love Story: राजनेताओं की प्रेमकहानी की इस कड़ी में आज बात उस हस्ती की जिसे दुनिया 'नूरी' के नाम से पुकारती है, ग्लैमर वर्ल्ड के खूबसूरत चेहरों में से एक इस नेता ने फिल्मों और सोशल फ्रंट पर भी काफी नाम कमाया है। लोग उनकी सुंदरता के कसीदे पढ़ते हैं लेकिन असल जिंदगी में इन्हें प्यार के नाम पर मिला सिर्फ दर्द, कड़वाहट और धोखा।
आज भी इनकी प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है और लोग खुद से ये सवाल पूछते हैं कि इस खूबसूरत मुस्कुराते चेहरे के पीछे क्या सच में इतना दर्द छिपा हुआ है?

आपको बता दें कि यहां बात हो रही है अभिनेत्री और नेता पूनम ढिल्लो की, हिंदी सिनेमा की बेइंतहा खूबसूरत इस अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा था तो पर्दे पर आग लग गई थी। वो रातों-रात लोगों के दिलों की रानी बन गई थी।
कानपुर में हुआ था Poonam Dhillon का जन्म (Love Story)
कानपुर में जन्मी पूनम ढिल्लो के पापा अमरीक सिंह इंडियन एयरफोर्स में एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे इसलिए वो उनके ट्रांसफर के बाद चंडीगढ़ आ गई, उनकी मां प्रिंसिपल थीं, घर में पढ़ा-लिखा माहौल था लेकिन बॉलीवुड से कोई लिंक नहीं था।
साल 1978 में 'मिस यंग इंडिया' का खिताब जीता (Love Story)
पूनम भी अपने दूसरे भाई-बहनों की तरह मेडिकल की तैयारी करना चाह रही थी लेकिन उस वक्त किस्मत ने पलटी खाई और उन्होंने साल 1978 में 'मिस यंग इंडिया' का खिताब जीत लिया। उनकी तस्वीरें किताबों में छपी और मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा की निगाह उनकी फोटो पर पड़ी।
फिल्म 'त्रिशूल' से बॉलीवुड में रखा कदम
जिसके बाद उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'त्रिशूल' में पूनम को अभिनेत्री का ऑफर दिया और बस यहीं से उनका का फिल्मी सफर शुरू हुआ इसके बाद आई फिल्म 'नूरी' ने सफलता की नई दास्तां लिख दी और वो रातों-रात फिल्म दुनिया की स्टार बन गईं।

फिल्ममेकर रमेश तलवार से चला अफेयर (Poonam Dhillon Affair)
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा, सबसे पहले उनके और फिल्ममेकर रमेश तलवार के अफेयर की खबरें आईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तलवार बुरी तरह से पूनम पर फिदा थे लेकिन पूनम ने उन्हें हमेशा अपना अच्छा दोस्त कहा। ये रिश्ता कुछ वक्त बाद खत्म हो गया, कहा जाता है कि तलवार पूनम से शादी करना चाहते थे लेकिन पूनम का किसी और के साथ काम करना उन्हें पसंद नहीं था, जो कि इनके ब्रेकअप का कारण बना, हालांकि तब इस पर पूनम ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था।
शादीशुदा फिल्ममेकर राज सिप्पी से हुई मोहब्बत (Poonam Dhillon love Story)
इसके बाद पूनम को पहले से शादी-शुदा और दो बच्चों के पिता- फिल्ममेकर राज सिप्पी से प्यार हुआ लेकिन ये प्यार भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया क्योंकि राज अपनी पत्नी को पूनम के लिए छोड़ने को तैयार नहीं थे इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया।
राज सिप्पी से प्यार करती थी पूनम!
ब्रेकअप से पूनम पूरी तरह टूट गईं और कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने ब्रेकअप से बाहर निकलने के लिए ही प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी। मालूम हो कि दोनों की मुलाकात एक होली पार्टी में हुई थी।

अशोक ठकेरिया से की शादी, बॉलीवुड को कहा अलविदा (Poonam Dhillon love Story)
उस वक्त पूनम अपनी लाइफ के नाजुक दौर से गुजर रही थीं, क्योंकि उनके पिता का उस वक्त निधन हो गया था और उनके ऊपर शादी करने के लिए फैमिली का बहुत प्रेशर था। पूनम ने उसी दवाब में आकर अशोक ठकेरिया से शादी की और शो-बिजनेस को अलविदा कह दिया। शुरुआत में सबकुछ काफी ठीक था, उन्हें इस शादी से दो बच्चे (बेटा और बेटी) हुए लेकिन बाद में चीजें बिगड़ने लग गई।

घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी पूनम ढिल्लो (Poonam Dhillon love Story)
अशोक ठकेरिया और पूनम के बीच में झगड़े होने लग गए, कहा जाता है पूनम तो घर संसार में बिजी थीं लेकिन अशोक ठकेरिया बाहर लड़कियों के साथ वक्त बिताने लग गए थे और कई एक्सट्रा मैरेटल अफेयर की गिरफ्त में थे। पूनम और उनके बीच मारपीट तक बात आ गई और इसी वजह से पूनम ने तलाक का फैसला लिया और 9 साल की शादी साल 1997 में टूट गई, दोनों का तलाक हो गया, पूनम ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए भी केस किया और अदालत ने फैसला उनके पक्ष में सुनाया।

मल्लिका ने सिंगल पैरेंटस बनकर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया
बेइंतहा खूबसूरती की इस मल्लिका ने सिंगल पैरेंटस बनकर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया लेकिन कभी भी दोबारा शादी नहीं की। तलाक के बाद पूनम ने शो बिजनेस में वापसी की, उन्होंने कई टीवी शोज किए और इसके बाद इन्होंने साल 2004 में भाजपा के जरिए राजनीति में कदम रखा। वो साल 2019 में पार्टी की मुंबई यूनिट का वाइस प्रेसिडेंट भी चुनी गई थीं।

बहुत सारे सामाजिक कामों में जुड़ी हुई हैं Poonam Dhillon
पूनम बहुत सारे सोशल वर्क करती हैं, वह ड्रग्स जागरूकता, एड्स जागरूकता, परिवार नियोजन और अंग दान जैसे सामाजिक कामों से जुड़ी हुई हैं। यही नहीं वो SAARC बिजनेस समिट की वो कल्चरल एंबेसडर भी रह चुकी हैं। कर्मा, सोहिनी महिवाल,रेड रोज़, तेरी मेहरबानियां, नाम, कर्मयोगी उनकी कई हिट फिल्में हैं, जो लोग आज भी टीवी पर देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications