कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन, बोले- 'कल तक नहीं पता था कि....'
Shekhar Suman join BJP: बिहार की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर शेखर सुमन भाजपा में शामिल हो गए हैं। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से लड़ने वाले शेखर सुमन ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में एक्टर ने पार्टी की सदस्यता ली।
भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेता शेखर सुमन ने कहा, 'कल तक मुझे नहीं पता था कि मैं आज यहां बैठूंगा क्योंकि जीवन में बहुत सी चीजें जाने-अनजाने में होती हैं। मैं यहां बहुत सकारात्मक सोच के साथ आया हूं और चाहूंगा कि भगवान का शुक्र है कि उसने मुझे यहां आने का आदेश दिया...'

'इस सोच के साथ आया हूं...'
एक्टर शेखर सुमन ने कहा कि मैं यहां साफगोई के साथ आया हूं। जब आप पूरी तरह से समर्पण कर देते हैं तो आप सवाल नहीं उठाते। हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए मैं यहां आया हूं.. हम इस बारे में बहुत चर्चा करते हैं कि क्या सही है और क्या गलत, लेकिन हमें सिस्टम से जुड़ने की जरूरत है... मैं इसी सोच के साथ आया हूं।'
बताते चलें कि शेखर सुमन हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए थे। एक्टर के रोल की फैंस ने काफी तारीफ की वहीं इंटीमेट सीन्स को लेकर बवाल भी खूब मचा था। शेखर सुमन न सिर्फ एक्टर बल्कि एक एंकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है, जब शेखर सुमन ने सियासी दांव खेला हो। इससे पहले भी वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं मगर तब यानी साल 2009 के लोकसभा चुनाव में शेखर को हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
Bihar Board Result 2026: 25 मार्च तक आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, कहां मिलेगा इंटर-मैट्रिक का मार्कशीट? -
Bihar Board Result 2026: लैपटॉप और 2 लाख रुपये? बिहार बोर्ड पास होने पर स्टूडेंट्स को देगा बड़ा इनाम -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
शादी सीजन से पहले बिहारियों को तगड़ा झटका! बंद हुई दिल्ली से चलने वाली 2 बड़ी ट्रेन, क्या है कारण? -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications