Lock Upp Video: बिग बॉस में शादी रचाने वाली सारा को नहीं पसंद आया शिवम का 'प्यार', कह दी ये बात

नई दिल्ली, 7 मार्च: हाल ही में कंगना रनौत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉक अप नाम का शो शुरू किया था, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में 16 विवादित हस्तियों को महीनों तक 'स्पेशल लॉक अप' में रखा जाएगा। अब चैनल ने आगामी एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें नया ट्विस्ट नजर आ रहा है।

कुछ दिनों पहले बनाया था दिल

कुछ दिनों पहले बनाया था दिल

प्रोमो में सारा खान और शिवम शर्मा की केमेस्ट्री में नया ट्विस्ट दिखाया गया है। शिवम काफी दिनों से सारा के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने उनके लिए दिल बनाया था। नए प्रोमो में शिवम कहते नजर आ रहे- "वो (सारा) मुझसे प्यार करती है ना नहीं, करती है या नहीं"।

शिवम से कही ये बात

शिवम से कही ये बात

इसके बाद सारा ने शिवम को अकेले में बुलाया। उन्होंने कहा कि आप बहुत ज्यादा कर रहे हैं, मैं अब अनकंफर्टेबल हो रही हूं। मैं चाहती हूं आप इसको सीरियस ना बनाएं। इसके बाद शिवम एक अन्य कंटेस्टेंट से कहते हैं कि फैसला जो हो मंजूर होना चाहिए, जंग हो या इश्क हो भरपूर होना चाहिए।

अली मर्चेंट से शो में की थी शादी

अली मर्चेंट से शो में की थी शादी

आपको बता दें कि सारा खान बिग बॉस 4 में नजर आई थीं। उस दौरान उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया और शो में रहते हुए अली मर्चेंट से शादी की थी। अब लग रहा था कि उनके और शिवम के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन उन्होंने शिवम को सीरियस ना होने की सलाह दी। जिस वजह से वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

एक कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन

एक कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन

वहीं कंगना की जेल से पहला एलिमिनेशन हुआ है। वैसे तो 5 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन के घेरे में थे, लेकिन मुनव्वर फारूकी, सिद्धार्थ शर्मा, अंजलि अरोड़ा, शिवम शर्मा को ऑडियंस ने वोट देकर बचा लिया। इस वजह से स्वामी चक्रपाणि महाराज घर से बाहर हुए हैं। आने वाले दिनों में इस शो के और ज्यादा दिचलस्प होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+