सारा का खुलासा, अली के हमारे ही स्पा में काम करने वाली औरत के साथ थे संबंध

मुंबई, 18 मार्च: रियलिटी शो 'लॉकअप' की इन दिनों काफी चर्चा है। इसमें शामिल कंटेस्टेंट लगातार कोई ना कोई विवादित बयान दे रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस सारा खान और उनके पूर्व पति अभिनेता अली मर्चेंट भी शो के कंटेस्टेंट हैं। सारा खान ने अब कहा है कि अली मर्चेंट ने उनको कई बार चीट किया, वो एक स्पा में काम करने वाली औरत के साथ अफेयर में भी रहे।

मैंने उसे 350 मौके दिए

मैंने उसे 350 मौके दिए

लॉकअप के गुरुवार के एपिसोड में सारा ने करणवीर बोहरा को बताया कि उसने अली को कई मौके देने की कोशिश की लेकिन अली की हरकतों की वजह से उनकी शादी टूटी। साढ़े तीन साल में मैंने उसे कम से कम 350 मौके दिए कि वो सुधर जाए। उसने मुझे चीट करना नहीं छोड़ा तो फिर उस रिश्ते से बाहर आना ही ठीक था।

स्पा में काम करने वाली के साथ था अफेयर

स्पा में काम करने वाली के साथ था अफेयर

सारा ने बताया कि कैसे अली ने उसके साथ धोखा किया। उसने कहा कि अली का स्पा सेंटर में काम करने वाली एक औरत के साथ भी अफेयर चल रहा था। लोखंडवाला में ये स्पा मेरा और मेरा माता-पिता का था। ये वहां सहायक प्रबंधक नियुक्त किया गया था। इसने वहीं अपना अफेयर कर लिया।

बिग बॉस-4 के समय की थी शादी

बिग बॉस-4 के समय की थी शादी

अली मर्चेंट और सारा खान ने बिग बॉस-4 में शादी की थी। जहां सारा एक प्रतियोगी थीं और अली ने एक अतिथि के रूप में घर में प्रवेश किया था। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चलस थी। अब लॉकअप में सामने आ रहा है कि कैसे दोनों के बीच अनबन हुई। खुद अली ने भी माना है कि उसके दूसरी लड़कियों से रिश्ते थे।

शो में लगातार हो रही विवादित बातें

शो में लगातार हो रही विवादित बातें

शो को मिल रही चर्चा लॉकअप नाम के इस रियलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जा रहा है। शो की शुरुआत में कुल 16 प्रतियोगी थे, जो 72 दिनों के लिए लॉकअप में बंद रहेंगे। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं और कंगना रनौत इस शो को होस्ट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+