Lock Upp: कंगना के सामने ही सायशा-मंदाना ने पार की सारी हदें, किया लिप टू लिप kiss,देखें Video
Lock Upp: कंगना के सामने ही सायशा-मंदाना ने पार की सारी हदें, किया लिप टू लिप kiss
मुंबई, 10 अप्रैल: कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों बहुत चर्चा में है। शनिवार (09 अप्रैल) के एपिसोड में लॉक अप के अंदर कई चीजें बदल गई हैं। वीकेंड के एपिसोड में कंगना रनौत या टास्क लेकर आईं। ब्लू और ऑरेंज टीमों के हर सदस्य को किसी ऐसे व्यक्ति को चुनने के लिए कहा गया जिसे वे किस देना चाहते थे। ये एक सिंबॉलिक किस था। एक सिंबॉलिक किस के साथ किसी के गाल पर मुहर लगाना था। इसी टास्क के दौरान शो की कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने मंदना करीमी को लिप टू लिप किस किया।

कंगना बोलीं- 'प्यार हमेशा एक गहरी छाप छोड़ता है...
कंगना रनौत ने जजमेंट डे पर कंटेस्टेंट को एक नया टास्क दिया और सभी से एक ऐसा कंटेस्टेंट चुनने को कहा जिसे वो किस करना चाहते हैं। कंगना ने अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ कहा, "प्यार हमेशा एक गहरी छाप छोड़ता है। आज आपको यही करना है।'' अंजलि अरोड़ा ने अपने 'किस' के लिए सायशा शिंदे को चुना। अंजलि अरोड़ा ने कहा, "सबसे प्यारी सायशा है।'' पूनम पांडे ने पायल रोहतगी को चुना। शिवम शर्मा ने मंदाना करीमी को चुना और उन्हें 'शुद्ध आत्मा' कहा।

सायशा-मंदाना ने किया एक-दूसरे को kiss
इसी टास्क के दौरान सायशा शिंदे किस के लिए मंदाना करीमी को चुना। इससे पहले, उसने कबूल किया कि उसे मंदाना एट्रेक्टिव लगती है। और इसी बीच सायशा ने मंदाना करीमी को होठों पर किस कर लिया। सायशा ने अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए कहा, मंदाना आप मुझे बहुत अट्रैक्ट करती हैं। वीडियो प्रोमो में देखा जा सकता है कि सायशा मंदाना को लिप टू लिप किस करती हैं। जिसमें वो दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं।

सायशा एक ट्रांस वुमन और फैशन डिजाइनर हैं
मुनव्वर और अंजलि के बाद सायशा जेल के अंदर सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। मंदाना ने लगभग एक महीने बाद शो में 16वीं कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की है। कंगना से बहस करने के बाद कुछ समय के लिए सायशा को शो से बाहर कर दिया गया था। सायशा एक ट्रांस वुमन और फैशन डिजाइनर हैं।

मुनव्वर फारूकी को भी पसंद करती हैं सायशा
कुछ समय के लिए बाहर निकलने के बाद सायशा शिंदे ने बताया था कि वो मुनव्वर के प्रति वह कैसा महसूस करती थी। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सायशा ने कहा था, "जिस समय उसने मेरी टांग खींचना शुरू किया, और मैंने बदले में वह किया, तभी मेरे लिए यह सब शुरू हुआ। उन पलों, उन छोटे मासूमों ने मुझे एक किशोरी की तरह महसूस कराया। मैंने कभी अनुभव नहीं किया कि जैसा कि मैं तब स्वप्निल था। जिस तरह से मुन्ना ने मेरे साथ व्यवहार किया, उसने मुझे सचमुच ऐसा महसूस कराया कि मैं 16 साल का थी। इसने मुझे एक छोटी लड़की, एक महिला की तरह महसूस कराया और यह सुंदर थी।"

सबकी फेवरेट बनीं सायशा शिंदे
सायशा शिंदे शो में मुनव्वर फारूकी और अंजलि के बाद सबकी फेवरेट कंटेस्टेंट बन गई हैं। इस टास्क के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों ने अपने इमोशन्स और फीलिंग्स जाहिर करते हुए मंदाना और सायशा के चेहरे पर किस का स्टैंप लगाया है।
Dher saara atyaachaar, but also heart warming pyaar!
Don't miss itWatch the #LockUpp Judgement Day episode streaming tonight at 10:30 pm
Play the @LockuppGame now. pic.twitter.com/PtpH7iYbzf
— ALTBalaji (@altbalaji) April 9, 2022












Click it and Unblock the Notifications