Lock Upp: हार के बाद मुनव्वर पर भड़कीं पायल रोहतगी,लिखा- धर्म का इस्तेमाल कर खेला विक्टिम कार्ड
Lock Upp: हार के बाद मुनव्वर पर भड़कीं पायल रोहातगी,लिखा- धर्म का इस्तेमाल कर खेला विक्टिम कार्ड
मुंबई। कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप को अपना विजेता मिल गया है। लॉकअप का की ट्रॉफी और 20 लाख की प्राइस मनी स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम कर ली है। जहां मुनव्वर विनर बने तो वहीं पायल रनरअप बनीं। पायल के हाथों से लॉकअप की ट्रॉफी छीन ली गई तो उसका उन्होंने सोशल मीडिया पर निकाला। जीत के बाद मुनव्वर ने मीडिया से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की तो वहीं पायल सेट छोड़कर थोड़ी देर में ही निकल गई। उन्होंने मीडिया को भी अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया।

पायल ने निकाली भड़ास
शो में हारने के बाद और मुनव्वर के हाथों ट्रॉफी गंवाने के बाद से पायल लगातार सोशल मी़डिया पर अपने रिएक्शन दे रही है। लॉकअप से बाहर निकलने के बाद पायल रोहातगी ने मुनव्वर का एक पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें टारगेट किया है। मुनव्वर का ये वीडियो विवादों में रहा है। उनके इस वीडियो के कारण ही उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस वीडियो को अपलोड कर पायल ने उनपर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने धर्म का इस्तेमाल अपने करियर के लिए किया।

पायल का मुनव्वर पर हमला
पायल रोहतगी ने मुनव्वर का एक वीडियो री-शेयर किया है। इस वीडियो में वो राम-सीता को लेकर विवादित बातें कर रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में गोधरा कांड पर कॉमेडी कर रहे हैं। वीडियो के साथ पायल ने कैप्शन में लिखा है 'लॉकअप के विनर का वीडियो अपलोड किया। इस तरह उन्होंने अपने करियर के लिए धर्म का इस्तेमाल किया और रियलिटी शो में विक्टिम कार्ड खेला है।' पायल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं जीत के बाद से मुनव्वर फारूखी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। पायल के इस वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कई लोग उन्हें हार न पचा सकते का इफेक्ट बता रहे हैं।

कंगना और एकता कपूर की तारीफ
पायल ने एक ओर जहां मुनव्वर की खिंचाई की तो वहीं शो की निर्माता एकता कपूर और होस्ट कंगना रनौत की तारीफों के पुल बांधे। दोनों का एक वीडियो शेयर करते हुए पायल ने लिखा कि मुझे इन दोनों के साथ काम करके मजा आा। मैं उनकी सफलता की प्रार्थना करती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि जिंदगी में किसी खेल में मुझे एक दिन सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे। पायल ने लिखा कि आपके पास नैरेटिव बदलने की पावर है। आपको बता दें कि पायल शो की मजबूत कंटेस्टेंट रहीं। लोग उन्हे विनर के तौर पर देख रहे थे, लेकिन आखिरी मौके पर वो पिछड़ गई और विजेता की ट्रॉफी मुनव्वर फारूखी के हाथों में पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications