Lock Upp: राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पायल नहीं बता पाईं राष्ट्रपति का नाम, यूजर बोले- ये तो हद है
Lock Upp: राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पायल रोहतगी नहीं बता पाईं राष्ट्रपति का नाम, यूजर बोले- ये तो हद है
मुंबई, 08 मार्च: बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत द्वारा होस्ट की गई डिजिटल रियलिटी सीरीज, लॉक अप इन दिनों चर्चाओं में हैं। लॉक अप के अंदर का खेल हर दिन बढ़ता जा रहा है। जेल में हर दिन कोई-न-कोई न्यू गेम खेलते हुए कंटेस्टेंट देख जा रहे हैं। हाल ही के एक एपिसोड में क्विज प्रतियोगिता खेलते हुए शो के 16 कंटेस्टेंट को देखा गया है। टीम को दो भागों में बांटा गया है, टीम ऑरेंज और टीम ब्लू। यह दो टीम ब्लू और टीम ऑरेंज को क्विज प्रतियोगिता खेलना होता है। इस टास्क में पायल रोहतगी और पूनम पांडे को जीके गेम खेलने के लिए चुना गया था, जिसमें राजनीति पर बड़ी-बड़ी बातें करने वालीं पायल रोहतगी ने देश के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम नहीं बता पाईं।

पायल रोहतगी-पूनम पांडे को नहीं पता राष्ट्रपति का नाम
बीते एपिसोड में लॉकअप जेल में एक नए टास्क का ऐलान हुआ और इसे दोनों टीमों ने खेला। इसमें सामान्य ज्ञान के साथ-साथ प्रतियोगियों की शारीरिक शक्ति का भी टास्क दिया गया है। जहां पायल रोहतगी और पूनम पांडे को जीके गेम खेलने के लिए चुना गया था, वहीं उनके साथियों सिद्धार्थ शर्मा और बबीता फोगट को वजन उठाना था। हर जवाब के गलत होने से सिद्धार्थ और बबीता की बांहों पर भार बढ़ जाता था। ब्लू टीम से निशा और सारा जीके के सवालों के जवाब देने गईं, जबकि शिवम और तहसीन ने वेट उठाया।
प्रश्नोत्तरी दौर के दौरान, प्रतिभागियों से कई प्रश्न पूछे गए, जिनमें से एक भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम क्या है? सारा, निशा, पूनम और पायल, टीम के किसी भी सदस्य को सही जवाब नहीं पता था।

यूजर बोले- राजनीति पर बड़ी-बड़ी बात और राष्ट्रपति का नाम भी नहीं पता
दर्शक इस बात से हैरान थे कि राजनीति पर अपने विचारों और भारत के प्रति अपने प्यार को लेकर इतनी मुखर रहने वाली पायल रोहतगी को देश के वर्तमान राष्टपति का नाम कैसे नहीं पता है। यूजर ने ये भी कहा कि ये तो हद हो गई, ये बड़ी-बड़ी बातें करने वाली सेलेब्रिटियों का ये हाल है।
सिर्फ राष्ट्रपति का नाम ही नहीं बल्कि पायल रोहतगी ट्विटर पर वर्ड काउंट को लेकर भी सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। जब पायल से पूछा गया कि ट्विटर पोस्ट के लिए वर्ड काउंट कितना होता है, तो पायल ने जवाब में 140 शब्द लिखे, लेकिन ट्विटर पर शब्दों की संख्या 280 है।

विवादों से है पायल रोहतगी का पुराना नाता
पायल रोहतगी ने कई बार विवादास्पद विषयों पर अपनी राय रखी है। दरअसल साल 2021 में माइक्रोब्लॉगिंग साइट के नियमों का उल्लंघन करने पर पायल का ट्विटर अकाउंट महीने में दो बार सस्पेंड कर दिया गया था। कुछ सवालों के जवाब में, दोनों टीमों ने स्थानापन्न कार्डों का इस्तेमाल किया और क्विज़ राउंड खेलने के लिए अपने सदस्यों को बदल दिया। टीम ऑरेंज ने मुनव्वर की जगह पूनम को लिया, जबकि टीम ब्लू ने सायशा की जगह सारा को लिया। ऑरेंज टीम ने दोनों राउंड जीते और टास्क की विजेता बनी।












Click it and Unblock the Notifications