Lock Upp: 'मेरी बेटी से दूर रहो और.....', इस वजह से मुनव्वर फारूकी पर फूटा अंजलि अरोड़ा की मां का गुस्सा
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: कंगना रनौत का रिएलिटी शो लॉक अप खुब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें रोजाना कंटेस्टेंट्स की जिंदगी से जुड़े राज खुलते हैं। अब मेकर्स इसके फिनाले की तैयारी में जुटे हैं। बीते दिनों शो के सभी कंटेस्टेंट के घरवाले और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे, जिसके बाद वहां का माहौल काफी इमोशनल हो गया, लेकिन इस दौरान अंजलि अरोड़ा की मां मुनव्वर फारूकी पर भड़क गईं।

काफी अच्छी थी बांडिंग
दरअसल शो की शुरुआत में अंजलि और मुनव्वर के बीच काफी अच्छी बांडिंग थी। अंजलि ने कई बार ये स्वीकार किया कि वो मुनव्वर से प्यार करती हैं। इसके अलावा एक बार तो वो धीमी आवाज में उन्हें आई लव यू बोलती नजर आईं, लेकिन फिनाले पास आते ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। अब अंजली की मां ने भी मुनव्वर को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा है।

'किसी पर ना करो भरोसा'
अंजलि की मां ने अपनी बेटी से कहा कि वो किसी भी कंटेस्टेंट पर भरोसा ना करें। इस पर अंजलि ने उनसे पूछा कि मुनव्वर पर भी नहीं? इस सवाल पर मां ने उनको शो को जीतने का मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि दोस्ती तो ठीक है, लेकिन अभी तुम्हारे वोट्स भी मुनव्वर को जा रहे हैं, ऐसे में थोड़ी दूरी बनाकर चलो। उन्होंने कहा कि तुमको सावधान रहने की जरूरत है, यहां के वीडियोज को लोग एडिट करके दूसरे ढंग से दुनिया के सामने पेश करते हैं।

मुनव्वर ने मांगी माफी
इसके बाद मुनव्वर अंजलि की मां से मिले। उन्होंने कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं, क्योंकि एक बार अंजलि ने मेरे कपड़े धुले थे। इस पर मां ने जवाब दिया कि वो तुमको अपना मानती थी, इस वजह से उसने ये सब किया। वहीं शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी अपने परिवार वालों से मिलकर भावुक हो गए।

अली मर्चेंट बाहर
वहीं दूसरी ओर एक्टर और डीजे अली मर्चेंट को लॉक अप से बाहर कर दिया गया है। हाल ही में होस्ट कंगना ने ये फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि उनका योगदान दूसरे कंटेस्टेंट की तुलना में काफी कम था, वो दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications