राज कुंद्रा की तरह राखी सावंत ने भी पहन लिया मास्क, बोलीं- लोग गंदे काम करने के बाद ही मुंह.......

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पिछले लंबे समय से मास्क लगाकर अपना मुंह छुपाते नजर आ रहे हैं। पॉर्नोग्राफी मामले में उनका नाम सामने आने के बाद से वह मीडिया के सामने अपने चेहरा नहीं दिखाते हैं और ऐसे में वह तरह-तरह के मास्क पहने नजर आते हैं। कुछ लोग उनके इस मास्क का मजाक भी उड़ाते हैं। फिलहाल राज कुंद्रा का मास्क सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद भी अपने मुंह पर मास्क पहनकर नजर आई थीं और अब राखी सावंत भी अपना मुंह छुपाकर सड़क पर चलती नजर आईं।

कैप से ही राखी सावंत ने छुपाया मुंह
आपको बता दें कि हाल ही में पैपराजी ने सोशल मीडिया ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई के अंधेरी में स्पॉट किया था। उस समय उन्होंने अपने फेस को मास्क से छिपा रखा था। दरअसल राखी सावंत ने अपने कैप को ही मास्क बनाया हुआ था। पीले रंग की ड्रेस पहने राखी सावंत ने रेड कलर का कैप लगाया हुआ था। राखी सावंत जब गाड़ी से उतरने लगीं तो उन्होंने अपना कैप अपने मुंह तक खींच लिया और चेहरा छुपा लिया।

Rakhi Sawant

राखी ने कहा- गलत काम करने पर मुंह छुपाना पड़ता है
इसके बाद पैपराजी ने राखी से फेस छुपाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा- आजकल सभी लोग मास्क पहने हुए है तो मैंने भी मास्क पहन लिया है। राखी सावंत ने आगे कहा- पता नहीं लोगों ने ऐसे क्या काम किए हैं कि वो मुंह छुपाते घूम रहे हैं। वहीं जब पैपराजी ने कहा कि आपने तो कोई ऐसा काम नहीं किया जो मुंह छुपाना पड़े तो आप क्यों फेस छुपा रही हैं। तब राखी ने अपने फेस से मास्क हटाया और अपनी एक झलक दिखाकर वहां से चली गईं।

नुसरत भरूचा को लेकर राखी ने कही थी ये बात
हाल ही में पैपराजी ने राखी सावंत को बताया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा कुछ काम से इजरायल गई थीं। उसी बीच इजरायल में युद्ध शुरू हो गया था। इस पर राखी सावंत ने कहा था- मुझे लगता है कि नुसरत भरूचा खुद एक तोप हैं। उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं थी। थैंक गॉड वह बचकर आ गईं। टेंशन मत लो, इस जंग में इजराइल ही जीतेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+