नहीं रहे दिग्गज पाकिस्तानी कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद, 78 साल की उम्र में हुई मौत
Amjad Islam Amjad Passed Away: कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद के यूं अचानक चले जाने से भारत और पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Amjad Islam Amjad Passed Away: पाकिस्तान के दिग्गज कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद का निधन हो गया है। उन्होंने गत 10 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबर है कि 78 वर्षीय कवि अमजद इस्लाम अमजद की गत 10 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस बात की जानकारी मिलने के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं। अमजद इस्लाम अमजद के साथ कई बार स्टेज शेयर कर चुके फेमस सिंगर अदनान सामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी किया है।
अदनान सामी ने दी ऐसी श्रद्धांजलि
आपको बता दें कि कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद के यूं अचानक चले जाने से भारत और पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं फेमस सिंगर अदनान सामी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- दिग्गज कवि अमजद इस्लाम अमजद साहिब के इंतकाल की खबर से काफी दुख हुआ है। वह न सिर्फ साहित्यिक प्रतिभा थे, बल्कि बेहद उदार और मिलनसार शख्स भी थे। उनके साथ बिताए वक्त को मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।
प्यार और रोमांस के थे कवि
आपको बता दें कि अमजद इस्लाम ने ही अदनान सामी के मशहूर ट्रैक किसी दिन के लिरिक्स लिखे थे। साल 1944 में पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे कवि और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद को प्यार और रोमांस की कविताओं के लिए जाना जाता था। बॉलीवुड फिल्म 'पाप' का मशहूर गाना 'लगी तुमसे मन की लगन' भी कवि अमजद इस्लाम अमजद का ही लिखा हुआ था। उन्होंने कई दूसरी भाषाओं की कविताओं को भी उर्दू में अनुवाद किया था।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले












Click it and Unblock the Notifications