सलमान खान-अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड और टॉलीवुड हस्तियों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
मुंबई, 7 सितंबर। बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत टॉलीवुड की हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन कलाकारों के खिलाफ ये कार्रवाई दो साल पहले हैदराबाद में हुए 'दिशा रेप केस' को लेकर की गई। दिल्ली के वकील ने याचिका दायर कर बॉलीवुड और टॉलीवुड की 38 हस्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वकील का आरोप है कि इन हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रेप पीड़िता के नाम को सार्वजनिक किया है जिससे उसके परिवार की पहचान उजागर हुई है।

क्या है मामला?
हैदराबाद में पूरे देश को झकझोर देने वाले 'दिशा रेप केस' को दो साल हो चुके हैं। शर्मसार कर देने वाली यह घटना हैदराबाद के बाहरी इलाके में हुई जहा, एक 26 वर्षीय पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने पहले गैंगरेप किया फिर पीड़िता को जिंदा जलाकर मार दिया। इस मामले को लेकर पूरे देश में बवाल मचा था, इस बीच गिरफ्तार के बाद क्राइम सीन से फरार होने के दौरान पुलिस ने आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।
Recommended Video

बॉलीवुड कलाकारों की लंबी लिस्ट
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब दो साल बाद इस मामले में कई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कालाकारों को कानूनी दांवपेंच का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के एक वकील ने एक याचिका दायर कर बॉलीवुड और टॉलीवुड की 38 हस्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की है, जिनमें रवि तेजा, रकुल प्रीत, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अनुपम खेर, फरहान अख्तर, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान का भी नाम शामिल है।

इन टॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज
याचिका दायर होने के बाद इस मामले में कई टॉलीवुड कलाकारों महाराजा रवि तेजा, रकुल प्रीत सिंह, अल्लू सिरीश, चार्ममे कौर और असली नाम का जिक्र करने वाले अन्य सेलेब्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी ने हैदराबाद की घटना को लेकर ट्वीट किया था। कलाकारों के खिलाफ दिल्ली के निवासी वकील गौरव गुलाटी ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228 ए के तहत शिकायत दर्ज की है और तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है।

वकील ने कहा- कानून सबके लिए एक समान
वकील गौरव गुलाटी ने आरोप लगाया गया है कि ये जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मशहूर हस्तियों ने नियमों को तोड़ा है इन्हें उसकी सजा दी जानी चाहिए। याचिका में आगे कहा गया है कि देश का कानून सभी के लिए समान है ऐसे में किसी को भी स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए, चाहे वह सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। सेलेब्स की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए गौरव गुलाटी ने ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखते हुए कोई सामाजिक जिम्मेदारी नहीं दिखाई है।

राहुल गांधी पर भी हो चुका है मुकदमा
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किसी भी रेप पीड़िता या उसके परिवार की पहचान उजागर करना कानूनन जुर्म है। यहां तक की अखबारों और न्यूज़ चैनलों में भी दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीरें नहीं दिखाई जा सकती। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी ऐसे ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने नौ वर्षीय रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाते हुए जयपुर सेशन कोर्ट में राहुल गांधी और ट्विटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: Video: जब सलमान खान ने एक्टर की मौत को लेकर उड़ाई थी हंसी,सिद्धार्थ की मौत के बाद लोग बोल-मजाक सच हो गया
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications