लारा दत्ता बोलीं- सुनने पड़ते हैं 'बुड्ढी लगने लगी है' जैसे कमेंट, रानी मुखर्जी और काजोल को भी...

मुंबई, 5 जनवरी: लारा दत्ता इन दिनों ओटीटी पर शोज को लेकर चर्चा में हैं। हीरोइनों के साथ 40 की उम्र के बाद किस तरह से बॉलीवुड में बर्ताव होता है, इसको लेकर एक्ट्रेस ने बात की है। लारा ने माना है कि उम्र को लेकर फिल्म इंडस्ट्री का रवैया हीरोइन और हीरो को लेकर अलग-अलग हैं। 40 की उम्र होते ही हीरोइनों को 'बुड्ढी लगने लगी है' जैसे कमेंट सुनने को मिलत है जो कि ठीक नहीं है।

लोग करते हैं हीरोइनों पर कमेंट

लोग करते हैं हीरोइनों पर कमेंट

कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं 43 साल की लारा दत्ता ने फर्स्टपोस्ट को दिए अपने एक इंटरव्यू मे कहा कि 40 साल की उम्र के बाद ऐक्ट्रेस के लिए चीजें आसान नहीं रह जाती हैं। उन्होंने कहा, मैं, रानी मुखर्जी काजोल या माधुरी दीक्षित जैसी 40 पार की हीरोइन जब वो पर्दे पर आती हैं तो लोग 'अब बुड्ढी लगने लगी है' या 'मोटी हो गई है' जैसे कमेंट करते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि हीरोइनों की उम्र को ग्रेसफुली उम्र नहीं बढ़ने दिया जाता है।

अब हीरोइन के लिए चीजें बदल रहीं

अब हीरोइन के लिए चीजें बदल रहीं

पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने कहा, ये भी एक सच है कि धीरे-धीरे चीजें बदल रही हैं। आज नीना गुप्ता, रतना पाठक शाह जैसी एक्ट्रेस शानदार काम कर रही हैं और वो हमें भी इंस्पायर करती हैं। मुझे ऐसा लगता है कि 40 पार की उम्र में लोग मेरी भी कैपेसिटी और टैलेंट को देख रहे हैं।

 मैं तो इस उम्र में खुद को आजाद पा रही

मैं तो इस उम्र में खुद को आजाद पा रही

लारा ने कहा कि ईमानदारी से बताऊं तो उम्र ने मुझे आजाद कर दिया है। इसने मुझे उन लोगों की उम्मीदों से एकदम आजाद कर दिया है जो चाहते हैं कि मैं ग्लैमरस रोल करूं क्योंकि मैं पूर्व मिस यूनिवर्स हूं। मैं अब ऐसे रोल कर रही हूं, जिनमें काफी गहराई है।

'कौन बनेगी शिखरवती' को लेकर चर्चा में लारा

'कौन बनेगी शिखरवती' को लेकर चर्चा में लारा

लारा दत्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कौन बनेगी शिखरवती' को लेकर चर्चा में हैं। यह ओटीटी पर 7 जनवरी को रिलीज होगी। लारा बीते साल नवंबर में वेब शो 'हिकअप्स एंड हुकअप्स' वेबसीरीज में भी नजर आई थीं। लारा दत्ता ने इसमें 40 साल की वसुधा नाम की एक सिंगल मदर का किरदार किया था, उनको इस रोल के लिए काफी तारीफ मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+