Lara Dutta Birthday: शूटिंग पर लारा दत्ता के साथ हुआ था ऐसा हादसा, अक्षय कुमार ने बचाई थी एक्ट्रेस की जान

Lara Dutta Birthday: गाने की शूटिंग के दौरान ही अचानक एक बहुत बड़ी सी लहर आई, जिससे लारा दत्ता का बैलेंस बिगड़ गया और वह समुद्र में लहरों के साथ-साथ बहती चली गईं।

lara dutta

Lara Dutta Birthday: पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने भले ही आज के समय में फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिल लोगों ने उनके चुलबुली एक्टिंग की हमेशा तारीफ की है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस लारा दत्ता जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनीं उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। आज लारा दत्ता अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए आपको बताते हैं एक ऐसी घटना के बारे में जिसमें लारा दत्ता की जान जाने वाली थी लेकिन अक्षय कुमार ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचा लिया था।

साल 2003 में लारा ने की थी बॉलीवुड में एंट्री
लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। लारा दत्ता ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। उस समय पूरी दुनिया उन्हें पहचानने लगी थी। इसके बाद लारा दत्ता ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए लारा को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

शूटिंग के दौरान लारा के साथ हुई थी ऐसी घटना
शूटिंग के दौरान घटी थी ऐसी घटना अपनी पहली फिल्म में लारा दत्ता ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म में लारा दत्ता की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसी घटना घटी थी जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

साउथ अफ्रीका में हुआ था बड़ा हादसा
इस हादसे में लारा दत्ता को अपनी जान तक गंवानी पड़ सकती थी लेकिन उनके को-एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी जान पर खेलकर लारा को बचाया था। दरअसल, फिल्म 'अंदाज' के गाने 'रब्बा इश्क न होवे' की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही थी। इस गाने को समुद्र के किनारे पर शूट करना था। लारा दत्ता को पानी से बहुत डर लगता था इसके बावजूद उन्होंने उसी लोकेशन पर शूट किया जहां फिल्म मेकर्स चाहते थे।

अक्षय कुमार ने बचाई थी लारा दत्ता की जान
गाने की शूटिंग के दौरान ही अचानक एक बहुत बड़ी सी लहर आई, जिससे लारा का बैलेंस बिगड़ गया और वह समुद्र में लहरों के साथ-साथ बहती चली गईं। लारा को इस तरह से पानी में बहते देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए थे। इससे पहले कि कोई कुछ भी समझ पाता या लारा खुद को बचा पातीं उनके को-एक्टर अक्षय कुमार समुद्र में कूद पड़े और अपनी जान दांव पर लगाकर उन्होंने लारा को बचा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+