लापता लेडीज की 'जया' का जब इस एक्टर के साथ जुड़ा था नाम, प्रतिभा रांटा ने बताया था रिश्ते का सच

Pratibha Ranta Personal Life: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में जया का रोल निभाकर एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को काफी लोकप्रियता मिली थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी।

प्रतिभा रांटा का इस एक्टर संग जुड़ा नाम
बता दें कि, फिल्म लापता लेडीज में प्रतिभा रांटा और उनके को-स्टार स्पर्श श्रीवास्तव की कैमिस्ट्री को देख फैंस को लगने लगा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए इन अफवाहों को खारिज किया और इसे बेबुनियाद बताया।

Pratibha Ranta

एक्ट्रेस ने तोड़ी थी चुप्पी
दरअसल, फिल्म लापता लेडीज को मिली सफलता के बाद प्रतिभा और स्पर्श ने आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा था। जिसमें एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? इन सवालों का जवाब देते हुए प्रतिभा ने कहा कि, 'क्या हम सच में कर रहे हैं? बिल्कुल भी नहीं।'

स्पर्श ने भी बताई सच्चाई
वहीं, प्रतिभा के बाद स्पर्श ने भी डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा, "यार एक लड़का और लड़की केवल अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं।" इसके अलावा स्पर्श ने ये भी खुलासा किया था कि वह फिलहाल सिंगल हैं। बता दें कि, प्रतिभा रांटा का नाम स्पर्श श्रीवास्तव के बाद हीरामंडी के एक्टर ताहा शाह के साथ भी जुड़ा था।

लापता लेडीज की ऑस्कर में एंट्री
बता दें कि, किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज को बड़ी सफलता मिली है। फिल्म की एंट्री ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में हो गई है। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान 'द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' ने इसका ऐलान किया। ये खबर सामने आने के बाद किरण राव खुशी से झूम उठीं और उन्होंने कहा कि ये उनके लिए एक बड़ा सपना था। इसी के साथ उन्होंने आमिर खान और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+