'लाल सिंह चड्ढा' पर Boycott झेल रहे आमिर खान हैं कितनी संपत्ति के मालिक, जानिए

आइए जानते हैं फिल्म अभिनेता आमिर खान खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

मुंबई, 3 अगस्त: अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकाट की मांग उठ रही है। हालांकि आमिर खान ने कहा है कि बॉयकाट करने वाले लोगों को पहले फिल्म देखनी चाहिए, उसके बाद ही अपनी राय बनानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म लाल सिंह चड्ढा का बजट करीब 180 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म अभिनेता आमिर खान खुद कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

इतने करोड़ के मालिक हैं आमिर खान

इतने करोड़ के मालिक हैं आमिर खान

आमिर के बारे में कहा जाता है कि भले ही बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्म रिलीज होती हों, लेकिन उन सबके बीच एक फिल्म ऐसी होती है, जो हिट होने की गारंटी देती है और वो फिल्म होती है आमिर खान की। कोईमोई की एक रिपोर्ट् के मुताबिक, बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान करीब 1592 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

बांद्रा में है 60 करोड़ का बंगला

बांद्रा में है 60 करोड़ का बंगला

आमिर खान मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं, जहां उनका दो मंजिला शानदार बंगला है। बंगले से समुद्र का नजारा दिखता है और इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए है। बंगले के अंदर ही एक बड़ा और खुला स्पेस भी है, जहां आमिर खान अपनी पार्टियां करते हैं। इससे पहले 2013 में आमिर खान ने पंचगनी में 7 करोड़ रुपये का एक घर खरीदा था और इसके लिए 42 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी।

एक्टिंग के साथ इन्वेस्टमेंट भी

एक्टिंग के साथ इन्वेस्टमेंट भी

इसके अलावा आमिर खान के पास पॉश इलाके मरीना में दो और बांद्रा के बेला विस्टा में एक फ्लैट है। बेवर्ली हिल्स में उनकी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। वहीं, ब्लूमबर्ग क्विंट की खबर के मुताबिक, फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आमिर खान ने फर्नीचर रेंटल स्टार्टअप 'फुरलेंको' में करीब 2 करोड़ रुपए का निवेश किया हुआ है।

आमिर खान के पास कार कौन-कौन सी हैं

आमिर खान के पास कार कौन-कौन सी हैं

आमिर खान के पास लग्जरी कारों का भी एक शानदार कलेक्शन है। और, इस कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट, जिसकी कीमत 5.25 करोड़ से लेकर 6.83 करोड़ है, शामिल है। इसके अलावा करीब 3.41 करोड़ की बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर और करीब 3 करोड़ की रेंज रोवर वोग जैसी लग्जरी गाड़ियां आमिर खान के कलेक्शन में शामिल हैं।

क्यों हो रहा है लाल सिंह चड्ढा का विरोध

क्यों हो रहा है लाल सिंह चड्ढा का विरोध

साल 2015 में आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। आमिर खान ने इस इंटरव्यू में कहा, 'इस देश का नागरिक होने के नाते हम अखबारों में पढ़ते हैं, न्यूज चैनल पर देखते हैं कि आजकल क्या हो रहा है। कुछ घटनाओं को लेकर मैं चिंतित हूं। इसपर एक बार मैंने अपनी पत्नी किरण से जब बात की तो उन्होंने कहा कि क्या हमें देश छोड़कर कहीं और चले जाना चाहिए।' आमिर खान के इसी इंटरव्यू को लेकर इंटरनेट पर एक तबका उनकी फिल्म के बॉयकाट की मुहिम चला रहा है।

फिल्म 'पीके' के दौरान भी मचा था हंगामा

फिल्म 'पीके' के दौरान भी मचा था हंगामा

इससे पहले साल 2014 में आमिर खान की फिल्म 'पीके' रिलीज हुई, जिसे लेकर काफी विरोध हुआ। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने इस फिल्म के ऊपर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके अलावा कुछ संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई और कहा कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। हालांकि विरोध के बावजूद पीके ने दुनियाभर में करीब 832 करोड़ रुपए की कमाई की।

किरण से तलाक को लेकर भी सुर्खियों में रहे आमिर खान

किरण से तलाक को लेकर भी सुर्खियों में रहे आमिर खान

बीते दिनों आमिर खान और किरण राव ने जब अपनी शादी के 15 साल बाद आपसी सहमति से तलाक का ऐलान किया तो सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई। हालांकि अपने जॉइंट स्टेटमेंट में आमिर खान और किरण राव ने कहा कि वो दोनों अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वो अब पति-पत्नी नहीं रहेंगे।' सोशल मीडिया पर आमिर और किरण के तलाक को लेकर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी और कुछ यूजर्स ने इसे लव जिहाद से भी जोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+