LA Fire: जल रहा है हॉलीवुड, इन फेमस स्टार्स के घर जलकर हुए राख, क्या हुआ प्रियंका चोपड़ा के साथ?
LA Fire: अमेरिका के लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया में लगी आग फिलहाल बेकाबू हो गई है। इससे हॉलीवुड को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। हॉलीवुड हिल्स में गत 9 जनवरी 2025 (गुरुवार) की सुबह लगी आग तबाही का मंजर जारी है।
लॉस एंजिल्स में लगी भयावह आग
लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे भयानक जंगल की आग पूरे शहर में फैल गई है और हॉलीवुड इंडस्ट्री का मशहूर गढ़ भी इससे नहीं बच पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तूफानी हवाओं के चलते आग बुझाने के काम में रुकावट पैदा हो रही है और आग की लपटें तेजी से फैलती जा रही हैं।

हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर हुए राख
आपको बता दें कि इस भयावह आग में कई हॉलीवुड स्टार्स और मशहूर हस्तियों के घर जलकर राख हो गए हैं। आग ने दुनिया के कुछ सबसे आलीशान रियल एस्टेट और शोबिज लैंडमार्क को अपनी चपेट में ले लिया है।
कई बड़े हॉलीवुड एक्टर्स ने खो दिए अपने घर
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस हिल्टन, बिली क्रिस्टल और एडम ब्रॉडी जैसे फैमस हॉलीवुड स्टार्स ने लॉस एंजिल्स में लगी भयावह जंगल की आग में अपने घर खो दिए हैं।
-इसी बीच 'निक्सन' और 'कैसीनो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर जेम्स वुड्स, ने सीएनएन को रोते हुए पैसिफिक पैलिसेड्स प्रॉपर्टी की तबाही का हाल बताया है।
-वहीं पेरिस हिल्टन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने मालिबू में आग के चलते अपना घर खो दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है- अपने परिवार के साथ बैठकर, न्यूज देखते हुए, लाइव टीवी पर मालिबू में अपने घर को जलते हुए देखना कुछ ऐसा है जो किसी को भी कभी नहीं देखना चाहिए।
आग की वजह से बेघर हुए लाखों लोग
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉस एंजिल्स में 5 जगह आग अभी भी भड़की हुई है। 1 लाख 37 हजार से अधिक लोग अब तक अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं। इस भयावह आग में करीब 5 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। लगभग 2 हजार घर नष्ट हो चुके हैं और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
-खबर है कि तेज हवाओं के चलते आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राहत और बचाव कार्यों पर ध्यान देने के लिए अपना इटली दौरा रद्द कर दिया है।
-हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने पूरे शहर में इमरजेंसी लगा दी है और किसी को भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का हाल
-इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं और साथ ही ये भी बताया कि फिलहाल किस तरह से फायर ब्रिगेड काम कर रही है।
-प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।
-एक्ट्रेस ने पहला इंस्टा पोस्ट डालते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो खुद शूट किया हुआ है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से सामने आग धधक रही है।
-इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है- इस भयानक आग से जो भी अफेक्ट हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करती हूं कि हम सब आज रात सुरक्षित रहें।
-प्रियंका चोपड़ा ने जो दूसरा वीडियो शेयर किया है, उसमें चंद कारें लॉस एंजिल्स की सड़कों पर हैं और सामने जंगल में तेज आग पकड़ रही है। लॉस एंजिल्स में आग जिस तरह से बढ़ रही है, उसकी वजह से हजारों घर जलकर राख हो गए हैं।
लॉस एंजिल्स में रहती हैं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। वह साल 2018 में शादी के बाद से ही यहां पर शिफ्ट हो गई थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने घर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा प्रीति जिंटा भी लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications