'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के एक्टर की अचानक हुई मौत, 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Vikas Sethi Death: लोकप्रिय टीवी शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में अपनी भूमिका के लिए मशहूर विकास सेठी का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद ना परिवार वाले बल्कि तमाम फैंस भी सदमे में हैं।
जानकारी के मुताबिक, विकास सेठी की यूं अचानक मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, विकास की मौत नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से हुई। एक्टर की मौत 8 सितंबर की सुबह हुई है। हालांकि कोई कंफर्म जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि, विकास सेठी की को-स्टार और 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' की लीड एक्ट्रेस रह चुकीं स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "विकास एक प्रतिभाशाली अभिनेता और एक प्यारे दोस्त थे। उनकी असामयिक मृत्यु हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।" वहीं अभिनेता रोनित रॉय ने ट्वीट किया, "विकास के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक अद्भुत व्यक्ति और बेहतरीन अभिनेता थे।"
विकास सेठी का टेलीविज़न करियर
बता दें कि, विकास सेठी ने "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" में स्वयं शेरगिल की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। यह शो बहुत हिट रहा और उन्हें घर-घर में पहचान भी मिली। इसके अलावा वह "कसौटी जिंदगी की" और "कहीं तो होगा" जैसे अन्य लोकप्रिय टीवी शो में भी दिखाई दिए।
अपने टेलीविज़न करियर के अलावा, विकास ने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम किया है। उन्होंने "कभी ख़ुशी कभी ग़म" और "दीवानापन" जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। इन फिल्मों में ज्यादातर उन्होंने साइड रोल किए लेकिन फिर भी फैंस ने उन्हें फिल्मों में काफी पसंद किया। हालांकि ज्यादा समय तक वह बॉलीवुड में एक्टिव नहीं रहे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी और दो बच्चे हैं। परिवार ने इस मुश्किल समय में फैंस से प्राइवेसी का अनुरोध किया है। विकास सेठी के निधन की खबर सुनकर मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई अभिनेताओं और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया पर अपनी यादें साझा की हैं और अपना दुख व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications