रोमांस से भरी फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज, सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की जोड़ी का चला जादू

Kushi Trailer Out: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले कुछ समय से अपने काम से ब्रेक लिया है और वह खुद को आराम दे रही हैं। खबर है कि इस महीने के अंत तक सामंथा रूथ प्रभु अपनी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। कहा जा रहा है कि सामंथा ने अपने काम से करीब एक साल का ब्रेक लिया है। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के जरिए सामंथा अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।

फिल्म 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज
फिल्म 'कुशी' एक लव स्टोरी है जिसमें सामंथा रुथ प्रभु के साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 1 सितंबर 2023 को सिनेमघारों में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद भी आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद लोग इस फिल्म की तुलना बॉलीवुड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कर रहे हैं।

Kushi

कश्मीर की वादियों से शुरू होती है कहानी
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिल्म के लीड हीरो विजय देवरकोंडा और लीड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की मुलाकात कश्मीर में होती है। यहां पर सामंथा बुर्के में नजर आती हैं। विजय देवरकोंडा उन्हें बेगम कहकर बुलाते हैं और पहली नजर में ही उनको दिल दे बैठते हैं। वहीं, सामंथा को उनका बर्ताव शुरू में अच्छा नहीं लगता है। वह उन्हें इग्नोर करती दिखाई देती हैं। लेकिन फिर कहानी आगे बढ़ती है और एक दिन सामंथा बताती हैं कि वह बेगम नहीं हैं बल्कि एक ब्राह्मण परिवार की लड़की हैं।

शादी के खिलाफ होते हैं पैरेंट्स
इसके बाद सामंथा और विजय देवरकोंडा अपने पैरेंट्स को शादी के लिए मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन जाति अलग होने की वजह से लड़की वाले राजी नहीं होते हैं। 2 मिनट 45 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया जाता है कि सामंथा को उनके पिता घर से निकाल देते हैं। ऐसे में सामंथा अपने पिता से कहती हैं कि जिंदगी साथ बिताने के लिए प्यार काफी होता है और ये बात वो साबित करके दिखाएंगी। देखें ट्रेलर-

शादी के बाद रिश्ते में शुरू होती है खटास
ट्रेलर में देख सकते हैं कि विजय और सामंथा कोर्ट मैरिज कर लेते हैं और अलग घर में रहने लगते हैं। हालांकि शादी के बाद दोनों का रिश्ता बिगड़ने लगता है। दोनों में खटपट शुरू हो जाती है। विजय देवरकोंडा पूरी कोशिश करते हैं कि वो अपनी पत्नी को खुश रख सकें लेकिन सामंथा का मू स्विंग उनके रिश्तो को खराब करने लगता है। अंत में चीजें बहुत टॉक्सिक हो जाती हैं और सामंथा अपने पति विजय से कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं समझा कि उनकी पत्नी क्या चाहती है। लोग ट्रेलर देखने के बाद बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होना का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+