घरवालों ने कुनिका सदानंद को कैप्टन पद से हटाया, इस कंटेस्टेंट को मिली इम्युनिटी

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में गहमागहमी का माहौल अब बढ़ता जा रहा है। सब अपना अपना गेम खेलने के लिए आतुर हो गए हैं। इसकी शुरुआत कैंप्टेंसी टास्क से हुई है। सबसे पहले गौरव खन्ना ने ये गेम खेला और अशनूर को कैप्टन बनाना चाहा। लेकिन कुनिका सदानंद ने इसमें बाजी मारी।

अब उनकी कैप्टनेंसी छिन गई है। दरअसल घर की अंदरूनी उठापटक के बीच खुद कुनिका ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। अब घर में कोई भी कैप्टन नहीं है। इसी बीच बिग बॉस ने भी एक गेम खेला है। जिसके बाद कुनिका को बड़ा झटका लगा है।

Kunika Sadanand

शो के मेकर्स ने नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रतियोगी असेंबली एरिया में नॉमिनेशन प्रक्रिया में भाग लेते दिख रहे हैं। बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि अगर आप लोग कुनिका को कप्तान के रूप में स्वीकार नहीं करते, तो क्या उन्हें बतौर कप्तान मिलने वाली इम्यूनिटी का अधिकार मिलना चाहिए? गौरव ने यह सवाल पूछा, कौन-कौन नहीं चाहता कि कुनिका कप्तान रहें?

गौरव, अभिषेक और जीशान सहित कई खिलाड़ियों ने कुनिका को कप्तान न बनाने के पक्ष में हाथ उठाए। इसके बाद ये सवाल उठा कि क्या बिना कप्तानी के उन्हें इम्यूनिटी मिलनी चाहिए। तब सबसे पहले जीशान ने इनकार किया। बाद में सभी लोगों ने उनकी बात मानी और इम्युनिटी देने के लिए मना कर दिया। इस इम्युनिटी का मतलब ये है कि जिसके पास ये होगी वो नॉमिनेशन से सुरक्षित रहेगा।

'द खबरी' की एक पोस्ट के अनुसार, नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद अशनूर कौर को इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित घोषित किया गया है। हालांकि वह कप्तान नहीं बनी हैं। घरवालों ने अभिषेक की जगह उनका नाम चुना है। इस हफ्ते मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक के ऊपर बाहर जाने की तलवार लटक रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा प्रतियोगी इस हफ्ते घर से बाहर होगा और किसे 'बिग बॉस' में आगे खेलने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+