'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ ने की शादी, पति को किया लिपकिस, वायरल हुई फोटो
Twinkle Vasisht Wedding: टीवी के फेमस सीरियल 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस ने शादी करली है। ट्विंकल वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड हर्ष तुली संग शादी रचाई है। उनकी शादी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में राजस्थान के उदयपुर में हुई है।
ट्विंकल वशिष्ठ ने की शादी
ट्विंकल वशिष्ठ ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में कपल बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। आपको बता दें कि ट्विंकल वशिष्ठ की शादी गत 12 मार्च 2024 को हुई है। अपनी शादी पर एक्ट्रेस ने रेड कलर का लहंगा पहना था।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
फोटोज में देखा जा सकता है कि ट्विंकल वशिष्ठ ने अपने ब्राइडल लुक को हैवी ज्वैलरी से कंप्लीट किया था। फोटो में ट्विंकल वशिष्ठ और हर्ष तुली एक-दूसरे को लिपकिस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर लोगों को खूब पसंद आ रही है।
ट्विंकल ने पति के लिए लिखा खास मैसेज
ट्विंकल ने अपनी शादी के फोटो के कैप्शन में लिखा है- फाइनली मिसेज हर्ष तुली। ब्रेकअप्स, बहुत सारे उतार-चढ़ाव और दिल टूटने के बाद आज हम यहां साथ खड़े हैं। हमने हर मुश्किल में एक-दूसरे को चुना और ये साबित किया कि हमारा बॉन्ड कभी नहीं टूटने वाला है। हमारी जर्नी आसान नहीं थी, लेकिन इसने हमें कमिटमेंट सिखाई। आज हम हमारी यूनियन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
कपल की सगाई साल 2023 में हुई थी
इसके अलावा एक्ट्रेस ट्विंकल वशिष्ठ ने वरमाला का एक मैजिकल वीडियो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस वरमाला सेरेमनी के बाद इमोशनल भी हो जाती हैं। एक्टर श्रद्धा आर्या, पारस कलनावत और वाहबिज दोराबजी जैसे स्टार्स ने ट्विंकल को शादी की बधाइयां भी दी हैं। आपको बता दें कि कपल की सगाई साल 2023 में हुई थी। दोनों की मुलाकात डेटिंग एप पर हुई थी। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications