करण जौहर के शो में कुणाल कपूर ने अनुष्का पर किया कमेंट, बोले-विराट कोहली काट देंगे सिर
करण जौहर के शो में कुणाल ने अनुष्का पर किया कमेंट,बोले-विराट कोहली काट देंगे सिर
मुंबई, 6 सितंबर। लंबे समय के बाद अभिनेता कुणाल कपूर एक बार फिर से पर्दे पर नजर आए हैं। उनकी फिल्म द एम्पायर की खूब चर्चा हो रही है। शो के लीड एक्टर्स हाल ही में करण जौहर के चैट शो द स्पेशल कॉफी शॉट्स विद करण में नजर आए। हमेशा की तरह करण जौहर ने अपने पेंचीदा सवालों से द एम्पायर के स्टार्स को परेशान किया। शो के दौरान एक सवाल के जवाब में कुणाल कपूर कुछ ऐसा बोल गए, जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

करण से सवाल में उलझे कुणाल
द एम्पायर में वेब सीरीज में मुगल बादशाह बाबर का रोल प्ले करने वाल कुणाल कपूर अपने बाकी सह कलाकार डीनो मोरिया, दृष्टि धामी के साथ शो के प्रमोशन के लिए करण जौहर के चैट शो में पहुंचे थ। करण जौहर के चैट शो क स्पेशल एपिसोड द स्पेशल कॉफी शॉट्स विद करण ने कलाकारों से उलझाने वाले सवाल किए। रैपिड फायर राउंड में करण ने कुणाल ने पूछा कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा में से किसका सिर काटना चाहेंगे, किसको लॉक करना चाहेंगे और किससे शादी करना चाहेंगे?
अनुष्का से शादी करना चाहते हैं कुणाल, लेकिन.....
करण के सवाल का जवाब देते हुए कुणाल ने कहा कि मैं आलिया का सिर काट दूंगा, ऐसा इसलिए क्योंकि वह इतनी टैलंटेड हैं कि मुझे जलन होती है। वहीं दूसर सवाल क जवाब में कुणाल ने कहा कि मैं अनुष्का शर्मा के साथ शादी करना चाहूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा करने पर विराट कोहली मेरा सिर काट देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं उन्हें ताले में बंद करना चाहूंगा, क्योंकि खूबसूरत और कीमती चीजों को लोग ताले में बंद करके रखना चाहिए। गौरतलब है कि नॉवेल एलेक्स रदरफोर्ड के हिस्टोरिकल फिक्शनल नॉवेल पर बनी वेब सीरीज द एम्पायर को बीते महीने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रीलीज किया गया। इसके 8 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वेब सीरीज में कुणाल, डीनो मोरिया, दृष्टि धामी क अलावा राहुल देव, शबाना आजमी, आदित्य है।












Click it and Unblock the Notifications