Erica Fernandes: इस गंभीर बीमारी से पीड़ित है 'कुछ रंग प्यार..' की सोनाक्षी, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा
Erica Fernandes Dyslexic: सोनी टीवी के मशहूर शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से घर-घर लोकप्रिय हुई डॉ. सोनाक्षी बोस यानी कि एरिका फर्नांडीज इन दिनों भारत में नहीं बल्कि दुबई में रह रही हैं लेकिन उन्होंने अपना देश छोड़ा नहीं हैं, वो काम के सिलसिले में इंडिया आती -जाती रहती हैं। अभिनेत्री ने वहां पर एक प्रोडक्शन हाउस खोला है।

टीवी की दुनिया की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बारे में बहुत बड़ा खुलासा किया है। एरिका से उसके स्टूडेंट लाइव ले जुड़ा प्रश्न किया गया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि 'आखिर वो कैसी छात्रा थीं? तो इस पर एरिका ने कहा कि 'वो डिस्लेक्सिया से पीड़ित हैं और इसलिए वो वर्चुअल लर्नर रही हैं।'
'ब्लैकबोर्ड पर शब्द नाचते हुए दिखते थे'
उन्होंने बताया कि 'बचपन में वो जब ब्लैकबोर्ड पर शब्दों को देखती थीं तो उन्हें वो नाचते हुए नजर आते थे इसलिए वो रीडिंग लर्नर नहीं बल्कि वर्चुअली पढ़ाई करती आई हैं। हालांकि एरिका ने कहा कि उनकी खासी दिलचस्पी पढ़ाई में कभी नहीं रही। वो अपने क्लास में हमेशा दसवें नंबर पर रहा करती थीं।'
मिस इंडिया पेजेंट प्रतियोगिता में एरिया ने हिस्सा लिया था
आपको बता दें कि एरिका की दिलचस्पी शुरू से मॉडलिंग में थीं और इसी वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 2012 में एरिका ने मिस इंडिया पेजेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और टॉप टेन में जगह बनाने में सफल हुई थीं और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
साल 2016 में एरिका ने किया बड़ा कमाल
उनकी एंट्री साउथ सिनेमा से हुई, उन्होंने कन्नड़, तमिल और तेलुगु की कुछ और फिल्मों में काम किया है लेकिन साल 2016 में इनके एक्टिंग करियर में बड़ा बूम आया।
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' से मिली पहचान
सोनी टीवी के 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में इन्होंने टीवी के हेंडसम हंक शाहीर शेख के अपोजिट काम किया और देखते ही देखते ये हर दिल अजीज बन गई। शाहिर और एरिका की साफ-सुथरी आन स्क्रीन लवस्टोरी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया और ये शो टॉप पर पहुंच गया।
'कसोटी जिंदगी की 2 में बनीं प्रेरणा'
इस शो के तीन सीजन आ चुके हैं, जिसनें एरिका ने मां को रोल भी प्ले किया है। एरिका ने इसके बाद 'कसोटी जिंदगी की ' पार्ट 2 में भी प्रेरणा का किरदार प्ले किया है। इसके अलावा एरिका साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'बबलू हैप्पी है' में भी नजर आ चुकी हैं।
क्या होता है 'डिस्लेक्सिया'?
आपको बता दें कि डिस्लेक्सिया एक लर्निंग डिसआर्डर है, जिसमें लोगों को याद करने और लिखने में दिक्कत होती है। बच्चे सीधे अक्षर को उल्टा लिखते हैं उन्हें स्पेलिंग को पढ़ने में दिक्कत होती है।












Click it and Unblock the Notifications