KRK ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज तो अभिषेक बच्चन ने याद दिलाई 'देशद्रोही', फैंस बोले शाबाश!
अभिषेक बच्चन और अभिनेता-फिल्म निर्माता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके में शनिवार को ट्विटर पर जंग छिड़ गई। दरअसल हुआ ये कि केआरके ने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर तंज कस दिया, जो अभिषेक बच्चन को बर्दाश्त नहीं हुआ।
मुंबई, 19 फरवरी। अभिषेक बच्चन और अभिनेता-फिल्म निर्माता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके में शनिवार को ट्विटर पर जंग छिड़ गई। दरअसल हुआ ये कि केआरके ने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर तंज कस दिया, जो अभिषेक बच्चन को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने केआरके की क्लास लगा डाली।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों अमेरिकी एयरलाइंस से माफी मंगवाने पर उतारू हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना संघी, जानें पूरा मामला

ट्वीटर पर छिड़ी अभिषेक केआरके के बीच जंग
शुक्रवार शाम को अभिषेक बच्चन ने मलयालम फिल्म वाशी की तारीफ में एक ट्वीट किया था। अभिषेक ने एक ट्वीट कर कहा, 'मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से आने वाली एक और अविश्वसनीय फिल्म।' अभिषेक के इस ट्वीट पर केआरके ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि बॉलीवुड इतना अच्छा सिनेमा कभी नहीं बनाता।

अभिषेक ने केआरके को दिलाई देशद्रोही की याद
अभिषेक के ट्वीट पर जवाब देते हुए केआरके ने लिखा, 'भाई कभी आप बॉलीवुड वाले भी कोई अविश्वसनीय फिल्म बना देना।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी भी पोस्ट की। यह बात अभिषेक को कहां बर्दाश्त होने वाली थी। उन्होंने केआरके को दिए जवाबी हमले में उनकी 2008 की सुपर फ्लॉप फिल्म देशद्रोही की याद दिलाते हुए कहा, 'प्रयास करेंगे। आपने बनाई थी ना...देश्द्रोही।'

बॉक्सऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही थी केआरके की देशद्रोही
आपको बता दें कि साल 2008 में आई केआरके की फिल्म देशद्रोही सुपरफ्लॉप रही थी। यही नहीं इस फिल्म को फिल्म आलोचकों ने बॉलीवुड की सबसे घटिया फिल्म कहा था। इस फिल्म में मनोज तिवारी, हर्षिता भट्ट, ग्रेसी सिंह और खुद केआरके ने भी एक्टिंग की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने मात्र 80 लाख रुपएकी कमाई की थी।

अभिषेक के जवाब की फैंस ने की तारीफ
केआरके को अभिषेक बच्चन ने जो जवाब दिया, उसको लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। एक फैन ने अभिषेक की तारीफ करते हुए लिखा- शानदार जवाब। वही एक अन्य यूजर ने लिखा- 'मेरे लिए यह 2022 का सबसे शानदार ट्वीट।'

एक मौका और देते तो ब्लॉकबस्टर बना देता
खुद को ट्रोल होता देख केआरके ने भी बाद में कुछ बाद साधने की कोशिश की। केआरके ने कहा कि मेरी फिल्म देशद्रोही का बजट बॉलीवुड की मेनस्ट्रीम फिल्मों की तुलना में बहुत कम था। अभिषेक को जवाब देते हुए केआरके ने लिखा- 'हाहाहा! मेरी फिल्म के बजट (1.5 करोड़) से ज्यादा तो आप लोगों के मेकअप मैन का बजट होता है। दूसरी फिल्म आप लोगों ने बनाने नहीं दी नहीं तो ब्लॉकबस्टर भी बना के दिखा देता।'












Click it and Unblock the Notifications