Gadar 2: केआरके ने किया 'गदर 2' का रिव्यू, कहा- इस साल की सबसे वाहियात फिल्म, तीन दिन भी.....
KRK On Gadar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान यानी केआरके अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक विवाद के चलते तो उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। हालांकि उसके बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं हुआ है और वह फिल्मों और उनके एक्टरों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सनी देओल और अमीषा पटेल की अपकमिंग मूवी 'गदर 2' को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की साल 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 साल बाद अब फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच मूवी क्रिटिक केआरके ने फिल्म 'गदर 2' का रिव्यू किया है और उनका रिव्यू पढ़कर लोग हैरान हो रहे हैं।

केआरके ने 'गदर 2' के बारे में कही ऐसी बात
केआरके ने ट्विटर पर किसी ऐसे व्यक्ति के आधार पर 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन किया है जिसने इसे देखा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि फिल्म के तीन दिन से ज्यादा टिकने की संभावना ही नहीं है। केआरके ने ट्वीट किया है- किसी ने फिल्म 'गदर 2' देखी है और उनके अनुसार ये साल की सबसे वाहियात फिल्मों में से एक होने वाली है। बॉलीवुड फिल्म मेकर अनिल शर्मा का डायरेक्शन 80 के दशक जैसा है। कहानी और स्क्रिप्ट बेहद कमजोर है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन भी नहीं टिक पाएगी।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वहीं केआरके की इस बात पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- ये चर्चा केवल फ्रेंचाइजी के कारण है, जो सिर्फ पहले 3 दिनों के लिए भीड़ खींच सकती है। ये मूवी के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये प्रीक्वल #गदर की विरासत को आगे बढ़ाने में विफल रहती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कई बार किसी फिल्म के दूसरे पार्ट सही में डिजास्टर साबित होते हैं।
फिल्म 'गदर 2' की कहानी
फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। उन्होंने ही पहले पार्ट का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म की कहानी शक्तिमान तलवार ने लिखी है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ साथ उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी नजर आएंगी। इस मूवी में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सनी देओल अपनी बहू को भारत वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications