केआरके का सनसनीखेज दावा, सलमान मेरी हत्या कराने के लिए दे चुके 50 करोड़ की सुपारी, कई मंत्री इसमें शामिल
मुंबई,

केंद्रीय मंत्री के पीए से मिली है जानकारी
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा है- एक केंद्रीय मंत्री के पीए ने मुझे जानकारी दी है कि सलमान खान मेरी सुपारी 50 करोड़ में दे चुके हैं। उसने बताया है कि सलमान खान ने मेरी सुपारी मुंबई और दिल्ली पुलिस को 50 करोड़ में दी है। उनके पास एक पेन ड्राइव है, इसी पेन ड्राइव में ये फाइल है। मुझे इसे लेना है तो 10 लाख देने होंगे। इसमें पास सलमान खान की कई राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की रिकॉर्डिंग है।

कई मंत्री इसमें शामिल
केआरके ने लिखा है कि उनकी हत्या की साजिश के पीछे कई मंत्री भी शामिल हैं। इसलिए मैं जब भी भारत जाऊंगा मुझे मार दिया जाएगा। केआरके ने दिल्ली और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि उनको इस संबंध में मेल भी मिला है। केआरके ने एक ट्वीट पर फोन करने वाले शख्स का नंबर भी शेयर किया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर केआरके ने कई ट्वीट किए हैं।

केआरके की सलमान से अनबन नई नहीं
केआरके लगातार विवादित बयान देने के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान के साथ तो उनका काफी ज्यादा विवाद रहा है। सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज के वक्त केआरके ने इतना ज्यादा गेटिव रिव्यू किया था और आरोप लगाए थे कि सलमान कोर्ट चले गए थे। कोर्ट की फटकार के बाद केआरके ने माफी मांगी थी और आगे से सललान के बारे में कुछ ना बोलने की बात कही थी लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने ये ट्वीट कर विवाद खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications