'ये दोनों तो फ्लॉप सिस्टर्स हैं', कृति सेनन और उनकी बहन पर कसा तंज, नूपुर सेनन ने ऐसे दिया करारा जवाब
Kriti Sanon and Nupur Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। कृति सेनन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ का हर अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कृति सेननको आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था जिसमें उन्होंने माता सीता का किरदार निभाया था। फिल्म आदिपुरुष ने भले ही कई तरह के विवादों के चलते बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न किया हो लेकिन कृति सेनन के एक्टिंग की सबने तारीफ की थी।
आपको बता दें कि कृति सेनन अपने बेबाक स्टाइल स्टेटमेंट और एक्टिंग स्किल से दर्शकों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अब वह बिजनेस की दुनिया में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अपना नया स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया है। वहीं इस बात पर उनकी बहन नुपूर सेनन ने उन्हें स्पेशल मैसेज लिखकर उनकी तारीफ की थी लेकिन कुछ यूजर्स को ये बिल्कुल रास नहीं आया और दोनों को 'फ्लॉप सिस्टर्स' का टैग दे दिया गया।

कृति सेनन और बहन नुपूर हुईं ट्रोल
अब कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने ट्रोल करने वालों को दमदार सबक सिखाया है। आपको बता दें कि कृति सेनन के बिजनेस की शुरुआत करने की बात सामने आते ही कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने सोशल मीडिया पर कृति सेनन और उनकी बहन नुपूर सेनन को 'फ्लॉप बहनें' कहा था।
नुपूर ने शेयर किया था कृति सेनन का वीडियो
दरअसल गत 27 जुलाई को कृति सेनन का बर्थडे था। इस खास मौके पर नूपुर ने कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में कृति सेनन अपने नए स्किनकेयर ब्रांड को इंट्रोड्यूस करती हुई नजर आ रही थीं। नुपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपीन बहन कृति सेनन के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा था। नुपूर ने लिखा था कि उन्हें अपनी बड़ी बहन कृति सेनन पर गर्व है।
नुपूर ने यूजर को ऐसे दिया जवाब
नूपुर सेनन ने जैसे ही सोशल मीडिया पर वो वीडियो शेयर किया था, उसके बाद से ही आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के सेलेब्स तक कृति को बधाईयां देने लगे थे। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने नूपुर के इस पोस्ट पर दोनों बहनों को फ्लॉप सिस्टर्स कह दिया था। वहीं नुपूर ने अब इस सोशल मीडिया यूजर को पलचकर करारा जवाब दिया है। नुपूर ने उसे जवाब देते हुए लिखा है- तब भी आप हमें ही फॉलो करते हैं। नुपूर का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नुपूर ने उस यूजूर को करारा जवाब दिया है।
कृति सेनन की अपकमिंग फिल्में
कृति सेनन को आखिरी बार साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। उस फिल्म में कृति सेनन ने माता सीता का किरदार निभाया था। अब कृति सेनन जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'गणपत' में नजर आएंगी। इसके अलावा कृति सेनन फिल्म 'द क्रू' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान और तब्बू भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications