रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग Kriti Sanon हुईं रोमांटिक, कपल की वायरल कोजी फोटोज, क्या कंफर्म हुआ रिलेशनशिप?
Kriti Sanon Rumoured Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को कई बार रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि इस जोड़ी ने अपनी कथित रोमांटिक रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन न्यू ईयर वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान कर दिया है।
हाल ही में कुछ क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिनमें कृति और कबीर साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में कृति कबीर के पास खड़ी हैं और उनके कंधे पर सिर रखे हुए हैं, जो उनके बीच की केमिस्ट्री को दर्शाता है। ये तस्वीर थोड़ी धुंधली जरूर है, लेकिन दोनों के बीच का प्यार साफ झलक रहा है।

एक और तस्वीर में दोनों उस्ताद राहत फतेह अली खान और मेहविश हयात के संगीत कार्यक्रम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, और कबीर कृति के फोन पर ध्यान दे रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है दोनों ने अपने नए साल का जश्न बहुत अच्छे से मनाया।
ये भी पढ़ें: क्या Kriti Sanon रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया से करेंगी शादी? फैमिली फंक्शन में दिखे साथ, फोटो वायरल
सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली तस्वीर वह है जिसमें ये दोनों एक इन्फिनिटी पूल में आराम से बैठे हैं और खुशी से झलकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी कोजी थे, ऐसे में इन फोटोज के सामने आने के बाद कपल के रिलेशनशिप की अफवाहें और भी बढ़ गईं हैं।
फैंस ने इन वायरल तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजी और तारीफों की भरमार कर दी है, और दोनों को "परफेक्ट" बता रहे हैं।हालांकि कृति और कबीर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप का अब तक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके एक साथ बार-बार स्पॉट होने से अफवाहों का बाजार गर्म है। पिछले महीने ये दोनों भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी, उनकी पत्नी साक्षी धोनी, कृति की बहन नूपुर सेनन और उनके बॉयफ्रेंड के साथ क्रिसमस मनाते हुए देखे गए थे।
न्यू ईयर की छुट्टियों में दुबई में भी इस जोड़ी के साथ बिताए गए पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। हर लीक हुई फोटो और वीडियो के साथ, इंटरनेट पर कृति और कबीर को बॉलीवुड की अगली बड़ी जोड़ी के रूप में देखा जा रहा है। जहां फैंस इस जोड़ी का आधिकारिक एलान होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कृति और कबीर के बीच की लगातार क्यूट और रोमांटिक मोमेंट्स इस अफवाह को और भी बढ़ा रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या ये बॉलीवुड की अगली जोड़ी होने वाली है, इसका जवाब तो आने वालों में मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? पैसों के लिए बनाया था रिश्ता, नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा












Click it and Unblock the Notifications