क्या Kriti Sanon रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया से करेंगी शादी? फैमिली फंक्शन में दिखे साथ, फोटो वायरल
Kriti Sanon Kabir Bahir: कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में उन्हें मिमी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कृति अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
कृति सेनन की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। पहले उनके कई को-स्टार्स के साथ रिश्तों की अफवाहें रही हैं, लेकिन अब उनका नाम रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। कृति और कबीर को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में कृति को कबीर के साथ एक फंक्शन में देखा गया।

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें कृति कबीर और उनके परिवार के साथ एक शादी समारोह में बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान कृति नीले रंग के खूबसूरत सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने सनग्लासेस भी पहने हुए हैं। कबीर के परिवार के फंक्शन में कृति का आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
कबीर और कृति के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने एक साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो एक वेकेशन के दौरान की थी। बाद में कृति ने कबीर को उनके बर्थडे पर एक सेल्फी के साथ विश किया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कपल ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।
आपको बता दें कि, कबीर बहिया, कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं, जो यूके में एक टॉप ट्रैवल एजेंसी साउथाल ट्रैवल के मालिक हैं। वह भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के रिश्तेदार भी हैं और अपने पिता की तरह एक व्यापारी हैं। वहीं कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 और भेड़िया 2 में देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: ग्रीस में सिगरेट पीती हुई दिखीं Kriti Sanon, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, एक्ट्रेस की मां का पुराना ट्वीट वायरल












Click it and Unblock the Notifications