Kriti Sanon ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? पैसों के लिए बनाया था रिश्ता, नेटिजेन्स ने किया बड़ा दावा
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि अब तक कपल ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।
हाल ही में कृति सेनन और कबीय बहिया दुबई में एक फैमिली वेडिंग में साथ देखा गया, उसके बाद दोनों ने क्रिसमस भी साथ मनाया। लेकिन इस बीच, कृति सेनन ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनके साथ गलत किया है तो वह उसे दोबारा मौका नहीं देती।

सोशल मीडिया पर कृति सेनन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद नेटिजेन्स ने एक्ट्रेस पर अपने कॉलेज बॉयफ्रेंड को धोखा देने का आरोप लगाया है। उस व्यक्ति ने दावा किया है कि वह कृति के कॉलेज का साथी था और उसने कहा कि कृति एक समय में एक अमीर बॉयफ्रेंड के साथ थी, जो उसे मुंबई लाने में मदद करता था।
जब कृति सेनन को पहली फिल्म मिल गई, तो उसने अपना व्यवहार बदल लिया और छह महीने बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दे दिया। हालांकि, कृति के फैंस इस आरोप को झूठा मान रहे हैं। रेडिट थ्रेड पर कई फैंस ने इस आरोप को 'फेक' कहा।
ये भी पढ़ें: ग्रीस में सिगरेट पीती हुई दिखीं Kriti Sanon, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, एक्ट्रेस की मां का पुराना ट्वीट वायरल
एक यूजर ने लिखा, "कोई भी ऐसे अजीब दावे कर सकता है। मैंने कई बार सुना है कि लोग कहते हैं कि वे कृति के स्कूल या कॉलेज के साथी थे।" एक अन्य यूजर ने कहा, "यह झूठा है, मैं भी ऐसा लिख सकता हूं और खुद को उसका दोस्त या एक्स-बॉयफ्रेंड बता सकता हूं। ये कृति से नफरत करने वाला कोई है।" कुछ और फैंस ने कृति का बचाव करते हुए कहा कि वह किसी अमीर व्यक्ति पर निर्भर नहीं थी क्योंकि उनका परिवार बहुत अच्छा था। एक ने लिखा, "कृति ऐसा नहीं कर सकती, वह दिल से साफ है।"
कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कृति के समकालीन लोग झूठी कहानियां फैला रहे हैं, जैसे कि अनन्या और जाह्नवी के पीआर टीम पर आरोप लगे। हालांकि कृति सेनन ने इन दावों पर अब तक चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: क्या Kriti Sanon रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया से करेंगी शादी? फैमिली फंक्शन में दिखे साथ, फोटो वायरल












Click it and Unblock the Notifications