Kriti Sanon हुईं Oops मोमेंट का शिकार, हाई हील्स में एक्ट्रेस का बिगड़ा बैलेंस, वायरल हुआ वीडियो
Kriti Sanon Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार एक्टर शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस जमीन पर गिरने से बाल-बाल बची।
दरअसल, गुरूवार को फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर रिलीज होने के बाद कृति सेनन और शाहिद कपूर फिल्म को प्रमोट करने में जुट गए। बता दें कि, ये जोड़ी प्रमोट करने के लिए इवेंट में पहुंचे थे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान कृति सेनन हाई हील्स के साथ ब्लैक ड्रेस कैरी कर कार से बाहर निकलीं। लेकिन जब वह उतरी तो अचानक बैलेंस बिगड़ गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, हाई हील्स में कृति सेनन का अचानक बैलेंस बिगड़ा और फिर गमले के सहारे खुद को उन्होंने गिरने से बचाया। ऐसे में शाहिद कपूर की जैसे ही नजर पड़ी तो वह तुरंत कृति को संभालने पहुंचे। कृति की हेल्प करने के बाद शाहिद ने उनका हाथ पकड़कर कैमरे के आगे जमकर पोज दिए।
फिल्मीज्ञान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में जिस तरह से शाहिद ने कृति को संभाला उसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। लोगों को उनका जेंटल अंदाज काफी पसंद आया। वहीं कुछ फैंस ने कृति सेनन के कॉन्फीडेंस की जमकर तारीफ की। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोग दोनों की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि इस फिल्म को फैंस कितना पसंद करते हैं। बता दें, कृति सेनन आखिरी बार फिल्म 'आदिपुरुष' में सीता बनी नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications