'भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि.', आदिपुरुष विवाद पर बोलीं कृति सेनन की मां, फिल्म को किया सपोर्ट

फिल्म आदिपुरुष को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। इस बीच कृति सेनन की मां ने एक पोस्ट शेयर कर बेटी का खुलकर सपोर्ट किया।

Kriti Sanon Mother On Adipurush Controversy: कृति सेनन और प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के ना सिर्फ डायलॉग्स बल्कि सभी किरदारों के लुक्स और वीएफएक्स की फैंस खुलकर आलोचना कर रहे हैं। फिल्म को लेकर इन सब विवादों के बीच कृति सेनन की मां ने एक पोस्ट साझा कर बेटी का खुलकर सपोर्ट किया।

कृति सेनन की मां ने किया खुलकर सपोर्ट
फिल्म रिलीज होने से पहले मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट ने खुलकर प्रमोशन किया। लेकिन रिलीज होने के बाद अब सभी ने चुप्पी साधी हुई है। ये विवाद इतना बढ़ गया कि फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर को अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ गई। हालांकि अब तमाम विवादों के बाद मेकर्स ने फिल्म के 5 विवादित बयानों में बदलाव किए हैं। इस बीच कृति सेनन की मां का इस पर रिएक्शन आया है।

Kriti Sanon

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
कृति सेनन की मां गीता सेनन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''जय श्री राम जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी...इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखाई देगी! भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखों ना कि ये कि वो झूठे थे...इंसान की गलतियों को नहीं उसकी भावना को समझो...जय श्री राम।''

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
हालांकि गीता सेनन के पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''मैम, हर चीज को पैसा कमाने के लिए सही नहीं ठहराया जा सकता। कम से कम धर्म को इन सब से परे रखें। पैसा कमाने के लिए धर्म का इस्तेमाल करना गलत है और उन्हें इस चीज के लिए माफी मांगनी चाहिए।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको इस हिंदू विरोधी फिल्म का आंख मूंदकर समर्थन नहीं करना चाहिए। आपको अपनी बेटी को हिंदू विरोधी गतिविधियों में प्रोत्साहित करने के बजाय हिंदू मूल्यों की शिक्षा देनी चाहिए'।

आदिपुरुष की कमाई में आई गिरावट
बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष की कमाई में इन विवादों का असर होते हुए नजर आ रहा है। लगातार बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन घटता जा रहा है। रिलीज होने के छठवें दिन आदिपुरुष कुल 7.50 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक फिल्म ने कुल 250 करोड़ का ही बिजनेस किया। देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+