कृति सेनन ने बेडरूम में बनाया ऐसा वीडियो, कहा- आज मेरे साथ कोई और भी सो रहा है
कृति सेनन ने अपना एक वीडियो बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है- आज रात किसी स्पेशल के साथ हूं।
मुंबई, 31 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए इस इंडस्ट्री में मशहूर हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती और हाइट के भी दीवाने हैं। कृति सेनन अपनी चुलबुली अदाओं से सबका दिल जीत लेती हैं। आपको बता दें कि गत मंगलवार रात को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स वहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार कृति सेनन ने फिल्म मिमि के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद कृति काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी ट्रॉफी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कृति ने बेडरूम से शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स सेरेमनी में कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी अपने नाम की। इस ट्रॉफी को हाथ में पकड़कर कृति काफी खुश नजर आ रही थीं। कृति ने इस पर अपना एक वीडियो भी बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है- आज रात किसी स्पेशल के साथ हूं।
कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
दरअसल कृति सेनन अपनी ट्रॉफी के साथ बेडरूम में सो रही थीं और इसी का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति अपने बेडरूम में अपने पास ट्रॉफी को रखकर सो रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कृति ने लिखा है- आज रात मैं अकेले नहीं सो रही। दिल भरा हुआ है। ब्लैक लेडी फाइनली यहां आ गई है। थैंक्यू फिल्मफेयर इस अवॉर्ड के लिए और मेरे सपने को पूरा करने के लिए।
वीडियो बनाकर सबको कहा धन्यवाद
कृति ने आगे लिखा है- सबसे बड़ा थैंक्यू डिनो और लक्ष्मण सर को जिन्होंने मुझे ये खूबसूरत रोल दिया और मुझे हमेशा सपोर्ट किया। आप दोनों को बहुत प्यार। पूरी कास्ट और क्रू जिन्होंने इस फिल्म को स्पेशल बनाया और प्यारी ऑडियंस और मेरे फैंस जिन्होंने मिमि और मुझे इतना सारा प्यार दिया। मम्मी, पापा और नुपुर...मैंने कर दिखाया। आगे और बड़े सपनों के लिए मैं तैयार हो रही हूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कृति के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। लोग उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह, रिया कपूर, अभिषेक बच्चन समेत कई सेलेब्स ने कृति सेनन को बधाई दी है। कृति इस अवॉर्ड को घर लाकर काफी खुश हैं।
साल 2014 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
आपको बता दें कि कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। टाइगर श्रॉफ की भी ये पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसके बाद कृति ने 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'राबता', 'लुका छुपी', 'पानीपत', 'मिमि', 'हम दो हमारे दो', 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में काम किया।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
कृति सेनन फिलहाल एकसाथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। कृति जल्द ही 'हीरोपंती 2', 'भेड़िया', 'गणपत', 'आदिपुरुष', 'शहजादा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'हीरोपंती 2' में कृति सेनन एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी। वहीं फिल्म 'आदिपरुष' में वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास, सनी कौशल और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कृति फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications