कृति सेनन ने आखिर पहले ही ऑडीशन में क्यों टू-पीस पहनने से कर दिया था इंकार, देखें वीडियो
मुंबई, 2 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। करियर के शुरूआती दौर में ही उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बाद मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस बनी कृति सेनन हाल ही में मिमी फिल्म में नजर आई और उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया। नेटफ्ल्क्सि पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने खूब कमाई की। कृति सेनन उन एक्ट्रेस में हैं जिन्होंने फिल्मों में एंट्री करने के बाद से बड़ी साफ सुथरी छवि कायम कर ली हैं।

कृति सेनन ने पहले ही ऑडीशन में दिखाया था ये आत्मविश्वास
हीरोपंती से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कृति के परिवार का कोई फिल्मी बैगग्राउंट नहीं है इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ये नाम कमाया। सोशल मीडिया पर कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके पहले ऑडीशन का है जिसमें वो अपना परिचय देती नजर आ रही हैं। उनके अंदर गजब का आत्मविश्वास नजर आ रहा है।

ऑडीशन में पहले पूछा गया क्या स्वीमिंग आती है
कृति सेनन वीडियो में वन पीस में इस वीडियो में दिखाई दे रही हैं और उनके बाद खुले हुए हैं। ऑडीशन में उन्होंने बताया मेरी हाइट 5 फुट 9 इंच है और उनसे जब पूछा जाता है कि क्या वह स्वीमिंग जानती है, इसपर उन्होंने 'हां' कहती हैं।

कृति सेन ने कह दिया था कि वो टूपीस नहीं पहनेगी क्योंकि
अपना परिचय देते हुए कृति सेनन ने बड़े ही कान्फीडेंस से प्रोड्यूसर के सामने ये कह दिया था कि वो टूपीस नहीं पहनेगी क्योंकि वो टू पीस पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं।

वीडियो कृति के करियर के शुरुआती दौर का है
इस वायरल वीडियो में ऑडीशन में अपनी अदाकारी का डेमो भी देती नजर आ रही हैं। हेल्प प्लीज हेल्प प्लीज चिल्लाते हुए कृति बेहतरीन एक्टिंग करती दिख रही हैं। ये वीडियो कृति के करियर के शुरुआती दौर का है जब वो फिल्मों में एंट्री लेने के लिए ऑडीशन दे रही थीं।
Recommended Video

8 साल के फिल्मी करियर में 10 फिल्में की
मिमी की सफलता के बाद कृति को एक के बाद एक बड़े ऑफर मिल रहे हैं। कृति सेनन 8 साल के फिल्मी करियर में 10 फिल्में की जिसमें 'बरेली की बर्फी', लुका छुप्पी, हीरोपंती समेत और फिल्में की हैं। कृति की आने वाली फिल्मों में 'आदिपुरुष', 'बच्चन पांडेय', 'भेड़िया', 'शहजादा' और 'हम दो हमारे दो' शामिल हैं।
कृति ने फिल्मी करियर को लेकर बोली थी ये बात
कृति ने अपने इंटरव्यू ने कहा था इंजीनियर थी एक्ट्रेस बनाना चाही और बन गई और अच्छा करने की कोशिश करती हूं। अभी मैं संतुष्ट नहीं हूं मुझे बहुत कुछ करना हैं। अभी तक की फिल्मी जर्नी अच्छी रही है लेकिन मेरे लिहाज से जर्नी का ग्राफ एक कर्व की तरह होता है और किसी भी प्वाइंट पर रुकना नहीं चाहिए। हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। मैं धीरे-धीरे काफी कुछ सीख रही हूं और एक्टिंग स्किल्स को निखार रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications