प्रभास की दुल्हनिया बनेंगी कृति सेनन! मालदीव में करने वाले हैं सगाई? 'बाहुबली' की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास और कृति सेनन जल्द ही सगाई करने वाले हैं। अब प्रभास की टीम ने उनके रिलेशनशिप का सच बता दिया।

Kriti Sanon Prabhas Engagement: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बाद अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही कृति सेनन और प्रभास शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, दोनों मालदीव में सगाई कर सकते हैं। कृति सेनन संग अब सगाई की अफवाह पर प्रभास की टीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इसकी पूरी सच्चाई बताई।

कृति सेनन और प्रभास करेंगे सगाई?

कृति सेनन और प्रभास करेंगे सगाई?

बता दें कि, कृति सेनन और प्रभास पिछले कुछ दिनों से अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने हर बार इसे अफवाह बताते हुए एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताया। अब बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस साल कृति सेनन आदिपुरुष को-स्टार प्रभास संग सगाई करेंगी। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अब प्रभास की टीम का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

एक्टर की टीम ने बताया पूरा सच

एक्टर की टीम ने बताया पूरा सच

कृति सेनन संग प्रभास की सगाई की उड़ रही अफवाह पर अब उनकी टीम ने पूरी सच्चाई बता दी है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने दोनों स्टार की सगाई की खबरों को गलत बताया है। टीम ने कहा कि, कृति सेनन और प्रभास केवल अच्छे दोस्त हैं और उनकी सगाई की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

वायरल खबर का क्या है पूरा सच?

वायरल खबर का क्या है पूरा सच?

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर फिल्म समीक्षक उमैर संधू ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, अगले हफ्ते कृति सेनन और प्रभास मालदीव में सगाई करने वाले हैं। इस ट्वीट के सामने के बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि एक्ट्रेस कृति सेनन ने खुद इस खबर का खंडन करते हुए इस अफवाह बताया।

कृति सेनन ने किया था खंडन

कृति सेनन ने किया था खंडन

बता दें कि, कृति सेनन और प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का टीजर जब ल़ॉन्च हुआ था तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरों ने खूब बवाल मचाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया गया था कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान कृति सेनन प्रभास का काफी ध्यान रखती हैं और दोनों एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

कृति सेनन और प्रभास का वर्कफ्रंट

कृति सेनन और प्रभास का वर्कफ्रंट

प्रभास और कृति सेनन की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो यह फिल्म इस साल 16 जून 2023 में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर हुए तमाम विवादों के बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। पहले ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। कहा जा रहा है कि, मेकर्स द्वारा फिल्म के एनिमेशन में कुछ बदलाव होने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Recommended Video

    Kriti Sanon ने Prabhas संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+