Kratika Sengar Tattoo: कृतिका सेंगर ने हाथ में गुदवाया 'महादेव' टैटू, फोटो देख लोगों ने कह दी ऐसी बात
Kratika Sengar Tattoo: टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कृतिका इन दिनों अपने मदरहुड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। आपको बता दें कि वह साल 2022 में एक प्यारी से बेटी देविका की मां बनी हैं। फिलहाल वह अपना पूरा समय अपनी बेटी को दे रही हैं। हाल ही में कृतिका ने एक स्टूडियो से अपना पहला टैटू गुदवाने के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। कृतिका सेंगर ने अपने पहले टैटू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने दाहिने हाथ पर टैटू गुदवाया है।
कृतिका सेंगर का 'महादेव' वाला टैटू
कृतिका सेंगर ने अपने दाहिने हाथ पर एक धर्मिक टैटू बनवाया है। टैटू को देखकर पता चलता है कि वह एक ही समय में भगवान शिव, मां सरस्वती और लक्ष्मी माता की पूजा कर रही हैं। ये कृतिका का पहला टैटू है। कृतिका ने 4 से 6 इंच का एक बड़ा म्यूजिकल टैटू बनवाया है जिसमें उनके हाथ पर डमरू के साथ भगवान शिव का त्रिशूल और माता सरस्वती का सितार डिजाइन किया गया है।

कृतिका ने कैप्शन में लिखा- हर हर महादेव
कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टैटू की तस्वीरें पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है- और ये बन गया, मेरा पहला टैटू, महादेव, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी को समर्पित। मैं जो चाहती थी उसे इतनी खूबसूरती से अनुवाद करने के लिए देवेंद्र पाल को धन्यवाद। बेहतरीन अनुभव के लिए टैटू इंडिया और सनी भानुशाली को धन्यवाद। साथ ही उन्होंने हरहरमहादेवॐ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
टैटू पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
कृतिका सेंगर के इस टैटू वाले पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कृतिका के दोस्तों से लेकर उनके फैंस तक ने उनके टैटू पर अपना रिएक्शन दिया है। कृतिका के दोस्त जुबेर खान ने लिखा है- वाह ये कितना सुंदर है। वहीं चारु मलिक ने लिखा है- बहुत सारी पॉजिटिविटी वाला टैटू। कृतिका के पति निकितिन धीर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीं कृतिका के फैंस ने भी इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस और उनके टैटू की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications