कौन हैं 'कोटा फैक्ट्री' की एक्ट्रेस अहसास चन्ना, बयां किया इंडस्ट्री से 'गायब' होने का दर्द

मुंबई, 8 अक्टूबर। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स का गढ़ माने जाने वाले कोटा (राजस्थान) में आईआईटी स्टूडेट्स की लाइफ पर बनी वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' का सीजन-2 इन दिनों युवाओं के बीच धूम मचा रहा है। 'कोटा फैक्ट्री 2' में जीतू भैया (जितेंद्र कुमार) और अन्य कालाकारों के काम को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी वेब सीरीज के मुख्य कलाकारों में से एक एक्ट्रेस अहसास चन्ना हाल ही में अपना बुरे अनुभवों को मीडिया के साथ साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री उन्हें भूल चुकी थी।

'कोटा फैक्ट्री' ने दिलाई नई पहचान

'कोटा फैक्ट्री' ने दिलाई नई पहचान

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अहसास चन्ना को कई वेब सीरीज में देखा जा चुका है। इससे पहले वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। 'कोटा फैक्ट्री' के सीजन -1 और 2 में उनके बोल्ड विचारों के फैंस ने खूब पसंद किया। वेब सीरीज से मिली सफलता के बाद अहसास चन्ना जब फिल्म इंडस्ट्री की तरफ मुड़कर देखती है तो उन्हें काफी दुख होता है। अहसास चन्ना ने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था।

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर किया डेब्यू

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर किया डेब्यू

एक्ट्रेस अहसास चन्ना ने बताया कि जब वह चाइल्ड एक्ट्रेस से यंग एक्ट्रेस बनने के बीच ब्रेक लिया, तब तक इंडस्ट्री उन्हें भूल चुकी थी। अहसास चन्ना ने 'वास्तु शास्त्र' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में देखा गया था, लेकिन उन्हें सोशल मीडिया और 'कोटा फैक्ट्री' वेब सीरीज से लोकप्रियता मिली। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए एक्टिंग से 6 महीने का ब्रेक लिया था।

6 महीने में भूल गई इंडस्ट्री

6 महीने में भूल गई इंडस्ट्री

अहसास चन्ना ने कहा कि जिस समय मैंने ब्रेक लिया उस समय मेरे साथ के कई लोग इंडस्ट्री में आगे निकल गए। आरजे सिद्धार्थ कन्नन द्वारा पूछे जाने पर कि क्या इंडस्ट्री से बाहर थीं तो उन्हें निराशा होती थी? अहसास चन्ना कहां, 'हां निश्चित रूप से होती थी। अपने 10वीं की पढ़ाई के दौरान बोर्ड परीक्षा के लिए करीब छह महीने के लिए मैंने एक्टिंग से पूरी तरह ब्रेक ले लिया था। उन छह महीनों में हर कोई मुझसे आगे भाग रहा था।'

'ये इंडस्ट्री एक रेस है, ब्रेक लिया तो...'

'ये इंडस्ट्री एक रेस है, ब्रेक लिया तो...'

अहसास आगे कहती हैं,

यह इंडस्ट्री एक रेस है...इसलिए अगर आप एक सेकेंड के लिए भी रुके तो कोई आपसे आगे निकल जाएगा। तो उस छह महीने के ब्रेक ने मेरी जिंदगी बदल दी। लोग मुझे भूल गए, कास्टिंग डायरेक्टर मुझे भूल गए और दूसरी लड़कियों ने मुझे पछाड़ दिया। वापसी के बाद मैंने डिजिटल स्पेस में कदम रखा। तब से यह बहुत अच्छा चल रहा है। मैंनें कभी अपने काम से ब्रेक नहीं लिया, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है जब चीजें काम नहीं कर रही थीं।

कौन हैं अहसास चन्ना?

कौन हैं अहसास चन्ना?

22 साल की अहसास चन्ना पंजाबी फैमली से ताल्लुक रखती हैं, उनका जन्म 5 अगस्त 1999 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। अहसास चन्ना के पिता बहादुर सिंह एक जाने-माने प्रोड्यूसर और माताजी कुलबीर बड़ेसरो एक अभिनेत्री हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े होने की वजह से उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। अहसास चन्ना को घर से ही एक्टिंग की तालीम मिलती रही है। अहसास ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 4 साल की उम्र से की थी।

बचपन में निभाए लड़कों के किरदार

बचपन में निभाए लड़कों के किरदार

अहसास चन्ना ने साल 2004 में आई सुष्मिता सेन की फिल्म 'वास्तु शास्त्र' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सुष्मिता सेन के बेटे बेटे रोहन का किरदार निभाया था। वहीं, 2006 में आई फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' में अहसास ने प्रीति जिंटा के बेटे की भूमिका निभाई थी। अहसास चन्ना को बचपन में एक लड़के के किरदार में ज्यादा देखा गया। अहसास चन्ना ने साल 2008 में 'कसम से' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।

यह भी पढ़ें: पहली बार अंतरिक्ष में होगी फिल्म की शूटिंग, रूस की फिल्म ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को छोड़ा पीछे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+