Lust Stories 2: 'मेरी दोस्त थी जो बाई के साथ संबंध बनाने...', कोंकणा ने बताया सच्ची है लस्ट स्टोरीज-2 की कहानी
Lust Stories 2 Konkona Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी एक शॉर्ट फिल्म 'द मिरर' को लेकर सुर्खियों में हैं।
कोंकणा सेन शर्मा को उनकी शॉर्ट फिल्म द मिरर के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है। द मिरर में तिलोत्तमा शोम और अमृता सुभाष लीड रोल में हैं। अब कोंकणा सेन शर्मा ने कहा है कि ये कहानी सच्ची है। ये कहानी लेस्बियन पर आधारित है।

कोंकणा सेन शर्मा ने खुलासा किया है कि फिल्म में जो बाई की कहानी थी, वो सच्ची घटना पर आधारित है। कहानी के लिए इंस्पीरेशन पर बात करते हुए कोंकणा सेन ने कहा, यह उनकी दोस्त थी जो उनकी बाई के साथ उनके घर में यौन संबंध बनाने के लिए आती थी।
कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, ''मेरी एक दोस्त थी जो अपनी बाई के साथ उनके घर में इंटीमेट होती थे।'' कोंकणा सेन को जब इस कहानी के बारे में पता चला तो उन्होंने सोच लिया कि वो इस कहानी को लोगों के सामने लाएंगी जिससे कि लोगों में जागरूकता आएगी
कोंकणा सेन शर्मा ने बताया कैसे आया उनको ये आइडिया
कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, ''मेरी शानदार निर्माता आशी दुआ ने मुझसे पूछा कि क्या मैं लस्ट स्टोरीज के लिए डायरेक्शन करना चाहूंगी। मैंने कहा, जरूर मुझे कोशिश करने दीजिए। मैं कहानियों के बारे में सोच रही था और क्या मैं कुछ सार्थक लेकर आ सकता हूं। मैं लस्ट के इर्द-गिर्द कुछ दिलचस्प बनाना चाहती थी। तो मैं एक मां के नजरिए से, देखने के नजरिए से, या देखे जाने वाले नजरिये से सोच रही थी। फिर एक डिनर पार्टी में मेरी मुलाकात एक दोस्त से हुई जिसने मुझे बताया कि कैसे वह अपनी बाई के साथ उसके घर में सेक्स कर रही थी। इस कहानी को जानने के बाद मैंने सोचा कि ये कुछ ऐसा है, जिसपर मैं कुछ कर सकती हूं।''
कोंकणा बोलीं- शारीरिक संबंध बनाने से पहले पतला, गोरा...
महिलाओं के बारे में मौजूदा रूढ़िवादिता और रोमांस के बारे में बात करते हुए कोंकणा सेन शर्मा ने कहा, ''अक्सर, जिन शरीरों को यौन आनंद महसूस करने की अनुमति होती है वे बहुत सीमित होते हैं क्योंकि आमतौर पर लोग किसी के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने से पहले पतला, गोरा, अमीर और जवान, जैसी चीजों को देखते हैं। मेरे हिसाब से ऐसा करना गलत है क्योंकि सुख तो कोई भी दे सकता है। अगर आपके पार्टनर के साथ आपकी समझ अच्छी है तो आपका पार्टनर आपको सुखी कर सकता है।''












Click it and Unblock the Notifications