Arjun Kapoor ने मलाइका अरोड़ा संग मैरिज प्लान पर तोड़ी चुप्पी, एक्टर बोले- 'मुझे लगता है इस बारे में...'

Malaika Arora arjun Kapoor Relationship: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खयों में रहते हैं। वह लगभग 5 साल से बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों एक दूसरे केवल अपना दोस्त बताते थे लेकिन अब खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। हालांकि कई बार ये जोड़ी सोशल मीडिया पर ट्रोल होती है। ऐसे में अब कॉफी विद करण 8 में अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि उनका शादी करने का क्या प्लान है।

कॉफी विद करण 8 में अर्जुन कपूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने दोनों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। अर्जुन कपूर ने मलाइका संग सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय दी। एक्टर ने बताया कि इससे उनके रिश्ते पर कैसा असर पड़ता है।

Malaika Arora

अर्जुन कपूर ने ट्रोलिंग को लेकर कहा, 'इस बात का हर किसी पर असर पड़ता है। लेकिन इसे डील करना आना चाहिए। पहले मैं सबको जवाब देना चाहता था लेकिन अब मुझे ये पता चल गया है कि ये सब बस रैंडम कमेंट्स है।' इसके अलावा करण जौहर ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर सवाल पूछा।

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग इस रिश्ते को आगे ले जाने पर कहा कि, 'मैं सही समय आने पर इस पर बात करूंगा। फिलहाल रिश्ते में मैं जहां खड़ा हूं मुझे लगता है मैं खुश हूं। हम दोनों ने इस कंफर्ट जोन तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। फिलहाल मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि इस बारे में मैं अकेले बात नहीं करना चाहता हूं।'

बता दें कि, अरबाज खान से तलाक होने के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई थी। शुरूआत में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन साल 2021 में कपल ने इस पर मुहर लगाई। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अर्जुन और मलाइका एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+